फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man murdered fruit seller in Delhi to avenge an insult

'मोमोज वाला' प्रेमी बना कातिल: प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर रची साजिश, हत्या कर नाले में फेंकी पवन की लाश

Mon, 07 Sep 2026 06:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 06:04 PM IST
सार

दिल्ली में अपमान का बदला लेने के लिए एक युवक ने फल विक्रेता ने हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेमिका के साथ हुए हंगामे का बदला लेने के लिए पवन की हत्या करना कबूल किया है।

विज्ञापन
young man murdered fruit seller in Delhi to avenge an insult
प्रेमिका के अपमान का बदला लेने के लिए कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमरे में प्रेमिका के साथ मौजूद होने पर लोगों को बुलाकर हंगामा करवाने वाले 45 साल के पवन कुमार यादव से बदला लेने के लिए फल विक्रेता ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने उसके शव को नाले के पास फेंककर भाग गया। शव मिलने के बाद तकनीकी जांच कर द्वारका पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद उसे कासगंज यूपी से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान 24 साल के भूपेंद्र पाल उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले उत्तर प्रदेश में अपहरण और हत्या के एक मामले में भी शामिल रहा है।

विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को द्वारका सेक्टर 8 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास शुक्र बाजार रोड पर प्लास्टिक के बोरे में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी। मामले की जांच स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक कमलेश कुमार को सौंपी गई। थाने की टीम के साथ मिलकर स्पेशल स्टाफ ने जांच के दौरान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। 
 

25 अगस्त की एक फुटेज में बागडोला गांव के पास एक व्यक्ति दिखा, जिसने वहीं कपड़े पहने थे जो मृतक ने पहने थे। स्थानीय स्तर पर पूछताछ में मृतक की शिनाख्त पूर्णिया बिहार निवासी 45 साल के पवन कुमार यादव के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह द्वारका सेक्टर-8 स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में हेल्पर का काम करता था। साथ ही शाम को मोमोज की दुकान में काम करने के अलावा एक बिल्डिंग का केयरटेकर भी था। वह पिछले दस साल से बागडोला गांव में धीरज यादव के घर में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed