सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young woman driving without a license ran over a constable.

Delhi News: बिना लाइसेंस के कार चला रही युवती ने सिपाही को कुचला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Young woman driving without a license ran over a constable.
विज्ञापन
अशोक विहार की घटना, कार के पहिये पैर के ऊपर से गुजरे


पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार में बिना लाइसेंस के कार चला रही एक युवती ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को कुचल दिया। नांगलोई का रहने वाला सिपाही जितेंद्र कुमार घटना के समय बाइक से थाने जा रहा था। दोनों पैरों पर कार का पहिया चढ़ने से वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। कार चला रही युवती की पहचान 19 साल की ओशिन गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 28 साल का जितेंद्र कुमार परिवार के साथ नांगलोई में रहता है और दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती अशोक विहार थाने में है। अशोक विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में सिपाही ने बताया कि 19 जून की रात एक शव बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद वह बाइक से अशोक विहार थाने की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक कार ने अचानक बांयी ओर मोड़कर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर गया। इतने में भी चालक ने कार नहीं रोकी और दोनों पैरों पर चढ़ा दी। बाइक पहिये के पास आने से कार रुक गई। उसे पैरों में काफी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे कार के नीचे से निकाला। इसी दौरान कार की ड्राइविंग सीट से एक युवती निकली। घटना की जानकारी मिलते ही अशोक विहार थाने की पुलिस पहुंच गई। युवती के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने घायल सिपाही के बयान पर युवती को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed