फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam 2026: Registration Starts July 15, Apply Online

AMC: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू, ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म

Sun, 12 Jul 2026 06:00 AM IST
राहुल कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 12 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

Atul Maheshwari Scholarship Exam 2026: इस बार भी 46 मेधावियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam 2026: Registration Starts July 15, Apply Online
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। इस परीक्षा के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


सफल विद्यार्थियों को 28.8 लाख रुपये की छात्रवृत्ति
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में सफल होने वाले 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले केवल वही विद्यार्थी पात्र माने जाएंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होगी (BPL कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी)। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

 
वर्ष 2025 में तकरीबन एक लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से सफल हुए 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed