फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   BBOSE June 2026 Revised Exam Schedule: Bihar Board Reschedules Class 10 and 12 Exams

BBOSE June 2026: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं की कुछ परीक्षाएं टलीं, अब इन तारीखों पर होंगी; देखें नई डेटशीट

Sat, 11 Jul 2026 04:21 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 04:21 PM IST
सार

BBOSE June 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बीबीओएसई जून 2026 परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपरिहार्य कारणों से 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं अगस्त में नई तारीखों पर आयोजित होंगी।
 

विज्ञापन
BBOSE June 2026 Revised Exam Schedule: Bihar Board Reschedules Class 10 and 12 Exams
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

BBOSE June 2026 Exam: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) जून 2026 सत्र की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड ने परीक्षा दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की संशोधित डेटशीट नीचे उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

किन परीक्षाओं की तारीख बदली गई है?

बोर्ड के मुताबिक, अपरिहार्य कारणों की वजह से कुछ परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है।

10वीं के लिए नई तारीखें

  • विज्ञान (216) की परीक्षा अब 11 अगस्त 2026 को पहली पाली में होगी।
  • ड्राइंग (223) की परीक्षा 11 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
  • हिंदी (201) की परीक्षा 12 अगस्त को पहली पाली में होगी।
  • भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222) की परीक्षा 12 अगस्त को दूसरी पाली में होगी।


12वीं के लिए नई तारीखें

  • हिंदी (301) की परीक्षा अब 17 अगस्त 2026 को पहली पाली में होगी।
  • अंग्रेजी (302) की परीक्षा 17 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
  • भूगोल (315) की परीक्षा 18 अगस्त को पहली पाली में होगी।
  • इतिहास (314) की परीक्षा 18 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
दोनों कक्षाओं की संशोधित डेटशीट नीचे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का समय क्या रहेगा?

बीबीओएसई की 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए समय पहले जैसा ही रहेगा।

थ्योरी परीक्षा

  • पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

सभी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे।

प्रायोगिक परीक्षा

  • पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
विज्ञापन

बीबीओएसई 10वीं का संशोधित टाइमटेबल

थ्योरी परीक्षा

तारीख पहली पाली दूसरी पाली
31 जुलाई 2026 गृह विज्ञान (220) सामाजिक विज्ञान (217)
1 अगस्त 2026 अंग्रेजी (202) गणित (215)
6 अगस्त 2026 योग एवं शारीरिक शिक्षा (218) बेसिक कंप्यूटर (221)
7 अगस्त 2026 उर्दू (203) संस्कृत (204)
8 अगस्त 2026 व्यवसाय अध्ययन (219) मैथिली (206)
10 अगस्त 2026 भोजपुरी (205), बंगाली (207) अरबी (208), फारसी (209)
11 अगस्त 2026 (संशोधित) विज्ञान (216) ड्राइंग (223)
12 अगस्त 2026 (संशोधित) हिंदी (201) भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222)

 

प्रायोगिक परीक्षा

तारीख पहली पाली दूसरी पाली
25 जुलाई 2026 गृह विज्ञान (220) बेसिक कंप्यूटर (221)
27 जुलाई 2026 योग एवं शारीरिक शिक्षा (218) विज्ञान (216)
28 जुलाई 2026 ड्राइंग (223) कोई परीक्षा नहीं

बीबीओएसई 12वीं का संशोधित टाइमटेबल

थ्योरी परीक्षा

तारीख पहली पाली दूसरी पाली
31 जुलाई 2026 गणित (310) रसायन विज्ञान (312)
1 अगस्त 2026 जीव विज्ञान (313) भौतिकी (311)
6 अगस्त 2026 मैथिली (306), बंगाली (307) लेखाशास्त्र (319), भोजपुरी (305)
7 अगस्त 2026 संस्कृत (303), अरबी (308) मनोविज्ञान (321)
8 अगस्त 2026 अर्थशास्त्र (317) गृह विज्ञान (320)
10 अगस्त 2026 राजनीति विज्ञान (316) समाजशास्त्र (323)
11 अगस्त 2026 योग एवं शारीरिक शिक्षा (328) कंप्यूटर विज्ञान (322)
12 अगस्त 2026 संगीत (327) ड्राइंग (326)
13 अगस्त 2026 व्यवसाय अध्ययन (318) शिक्षा शास्त्र (324), दर्शनशास्त्र (325)
14 अगस्त 2026 उर्दू (304) मगही (309)
17 अगस्त 2026 (संशोधित) हिंदी (301) अंग्रेजी (302)
18 अगस्त 2026 (संशोधित) भूगोल (315) इतिहास (314)


प्रायोगिक परीक्षा

तारीख पहली पाली दूसरी पाली
25 जुलाई 2026 भौतिकी (311), ड्राइंग (326) रसायन विज्ञान (312), भूगोल (315)
27 जुलाई 2026 जीव विज्ञान (313), मनोविज्ञान (321) योग एवं शारीरिक शिक्षा (328), गृह विज्ञान (320)
28 जुलाई 2026 कंप्यूटर विज्ञान (322) संगीत (327)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed