AUNO 2025-26: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के परिणाम घोषित, मिलेगी AI आधारित परफॉर्मेंस रिपोर्ट; देखें टॉपर्स सूची
जिन छात्रों ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-26 में हिस्सा लिया है, तो अब समय है अपने परिणाम जानने का। परीक्षा के नतीजे और AI आधारित इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस रिपोर्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी हो चुकी है। यहां देखिए टॉपर की सूची...
विस्तार
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2025-26 के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम ओलंपियाड की वेबसाइट और व्यक्तिगत डैशबोर्ड के माध्यम से देख सकते हैं।
इसके लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। फाइनल रैंकिंग के अनुसार लेवल -2 परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और तार्किक क्षमता विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं, वहीं सामान्य ज्ञान (GK), टेक एंड एआई और वित्तीय जागरूकता (Financial Awareness) विषयों के टॉपर्स का चयन लेवल-1 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
छात्र अपना परिणाम देखने के लिए amarujala olympiad. com पर जाकर Login/ Registration सेक्शन में “I am a Student” विकल्प चुनें और लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में “Result” पर क्लिक करें। अगले 10 दिनों के भीतर सभी विद्यार्थियों को डैशबोर्ड पर AI आधारित intelligent performance report उपलब्ध कराई जाएगी। इस रिपोर्ट में विषयवार प्रदर्शन, सुधार के क्षेत्र, विशेषज्ञों की सलाह और उन्नत AI आधारित सुझाव शामिल होंगे, जिससे छात्र अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकेंगे।
अमर उजाला ओलंपियाड के नेशनल टॉपर्स की लिस्ट
तार्किक क्षमता (LR)
- जयेश, कक्षा 3, महेंद्रगढ़, The Vedanta International School, Narnaul
- समर टोपनो, कक्षा 4, हरिद्वार, DPS Ranipur
- इवान राय, कक्षा 5, दिल्ली, Sri Venkateshwar International School
- कुनाल, कक्षा 6, महेंद्रगढ़, Aakash Academy Mahendergarh
- उत्कर्ष, कक्षा 7, हरिद्वार, DPS Ranipur Haridwar
- विशेष दसिला, कक्षा 8, नैनीताल, Aurum The Global School
- वंश बिष्ट, कक्षा 9, नैनीताल, St. Theresa Sr. Sec. School
- अंशिका अग्रवाल, कक्षा 10, नोएडा, Delhi Public School Noida
- निर्मय प्रताप सिंह, कक्षा 11, देहरादून, Childrens Academy Senior Secondary School
- आर्यन विज, कक्षा 12, चंडीगढ़, Bhavan Vidyalaya Chandigarh
अंग्रेजी (ENG)
- सोहम कार्तिकेयन गोयल, कक्षा 3, हरिद्वार, Delhi Public School Ranipur
- शौर्य मिश्रा, कक्षा 4, शाहजहांपुर, PTL Christ Academy Khutar
- हर्षवर्धन जयंती, कक्षा 5, सहारनपुर, Rainbow School
- औद्विक मिश्रा, कक्षा 6, अयोध्या, JB Academy
- रिदान शेफर्ड, कक्षा 7, बलरामपुर, Adarsh Vidyalaya Composite Utraula
- मणिकर्णिका राठौर, कक्षा 8, बरेली, Vedaan Vinayak International School
- रसांश रवि, कक्षा 9, सहारनपुर, Asha Modern International School
- ख्याति सिंह, कक्षा 10, आगरा, St. Clare’s Senior Secondary School
- सानिया, कक्षा 11, सहारनपुर, Acme Global School
- राज देब, कक्षा 12, कानपुर, Mercy Memorial School
गणित (MATH)
- सार्थक गर्ग, कक्षा 3, फरीदाबाद, Aggarwal Public School
- सान्वी गुप्ता, कक्षा 4, बुलंदशहर, St Josephs Sr Sec School
- आदित्य श्योरन, कक्षा 5, बुलंदशहर, Lord Krishna Inter College
- अनिरुद्ध नेगी, कक्षा 6, पौड़ी गढ़वाल, DAV Public School
- अभिलाषा सिंह, कक्षा 7, दिल्ली, PM Shri Kendriya Vidyalaya Janakpuri
- जतिन अग्रवाल, कक्षा 8, आगरा, CF Andrews School
- दक्ष विनोद अग्रवाल, कक्षा 9, नोएडा, Vishwa Bharti Public School
- ख्वाहिश चौहान, कक्षा 10, शामली, Scottish International School
टेक एंड एआई (AI)
- रितिका, कक्षा 6, रेवाड़ी, Shri Krishan Senior Secondary School
- आरुष बंसल, कक्षा 7, गाजियाबाद, DPS Ghaziabad Meerut Road
- खुशी, कक्षा 8, हरिद्वार, Doon Cambridge School
- अस्मी श्रीवास्तव, कक्षा 9, गोरखपुर, GM Academy
- गुरमीत सिंह, कक्षा 10, जे.पी. नगर, ASM Modern Academy
- अर्पिता शुक्ला, कक्षा 11, कानपुर, Karmyogi Vidya Niketan Inter College
- गरिमा, कक्षा 12, पानीपत, DAV Public School Thermal Colony
सामान्य ज्ञान (GK)
- वेद रंजन यादव, कक्षा 3, वाराणसी, St John’s School
- सान्वी गुप्ता, कक्षा 4, बुलंदशहर, St Josephs Sr Sec School
- आयुष निषाद, कक्षा 5, आजमगढ़, S D Global Public School
- समर चौबे, कक्षा 6, आजमगढ़, S D Global Public School
- एरीन खान, कक्षा 7, शाहजहांपुर, Lead Convent School
- अनन्या श्रीवास्तव, कक्षा 8, सुल्तानपुर, Geeta Devi Saraswati Bal Sikshan Sansthan
- अंशिका सिंह, कक्षा 9, बांदा, Inventor Public School
- पूजा, कक्षा 10, कासगंज, N S D S Vidya Mandir
विज्ञान (SCI)
- राघव सिंह गौतम, कक्षा 6, मैनपुरी, Saint Vivekanand Senior Secondary School
- आयुष कुमार गौर, कक्षा 7, गाजियाबाद, BRS Convent Senior Secondary School
- गीतांक, कक्षा 8, महेंद्रगढ़, The Vedanta International School, Narnaul
- कुशाग्र जोशी, कक्षा 9, नैनीताल, Aurum The Global School
- तान्या, कक्षा 10, झज्जर, The Heights Sr Sec School
वित्तीय जागरूकता (FA)
- आभास वर्मा, कक्षा 6, शिमला, Modern Public School
- तनुज पटेल, कक्षा 7, बरेली, Sacred Heart Kiducation 2
- वंश मोदी, कक्षा 8, बरेली, Shri Gulab Rai Montessori Senior Sec School
- मानवी अग्रवाल, कक्षा 9, आगरा, Baluni Public School
- मानसी यादव, कक्षा 10, प्रयागराज, New Town Hall Public School/College
- जितेंद्र कुमार, कक्षा 11, अलीगढ़, D.K.S.M. Sr Sec School
- प्रिया मौर्य, कक्षा 12, अंबेडकर नगर, Pandit Ram Awadh Smarak Inter College
डैशबोर्ड देखने के लिए amarujalaolympiad. com पर जाएं या QR कोड स्कैन करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-121-1166 पर संपर्क करें।