05:12 PM, 27-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026: 12वीं के बाद छात्रों के लिए विकल्प
12वीं पास करने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प खुल जाते हैं। बीटेक, एमबीबीएस, बीडीएस, बीसीए, बीबीए, बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा, बीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस जैसी प्रोफेशनल और अकादमिक डिग्री कोर्सेज उपलब्ध हैं। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज भी किए जा सकते हैं।
छात्रों को इस समय अपनी रुचि और ताकत को पहचानकर सही फील्ड का चयन करना चाहिए। कई छात्र जेईई मेन और नीट के जरिए अपने करियर की राह चुन चुके हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य अवसर मौजूद हैं। जिन छात्रों को अभी अपनी रुचि स्पष्ट नहीं है, उन्हें पहले सामान्य ग्रेजुएशन जैसे BA, BCom या BSc पूरी करनी चाहिए और उसके बाद प्रोफेशनल कोर्सेज का विकल्प चुनना बेहतर रहेगा।
04:46 PM, 27-Mar-2026
Rajasthan Board 12th Class Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस न्यूनतम अंक सीमा से कम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें परीक्षा में असफल माना जाएगा।
03:32 PM, 27-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने पूर्व में कहा था कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 31 मार्च को 12वीं के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी तक सटीक तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
02:12 PM, 27-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026: कब मिलेगा री-चेकिंग का विकल्प
आरबीएसई 12वीं के छात्र रिजल्ट के बाद री-चेकिंग के विकल्प को ध्यान में रखें। बेहतर होगा कि वे पहले से ही यह अंदाजा लगा लें कि किस विषय में कितने अंक मिल सकते हैं और परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा था। यदि किसी विषय में अपेक्षा से कम अंक आते हैं, तो पुनर्मूल्यांकन (री-चेकिंग) के लिए आवेदन किया जा सकता है। सही निर्णय लेने के लिए छात्रों को अपने शिक्षकों से सलाह लेकर संभावित अंकों का आकलन पहले ही कर लेना चाहिए।
02:04 PM, 27-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026: रिजल्ट पर उल्लिखित विवरण
आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। इनमें रोल नंबर, छात्र के पिता और माता का नाम, विषयों के नाम, स्कूल का नाम, सैद्धांतिक (थ्योरी) और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल प्राप्तांक, कुल अंक, रिजल्ट का स्टेटस और डिवीजन जैसी डिटेल्स शामिल होती हैं। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है।
01:02 PM, 27-Mar-2026
How to Check RBSE 12th Result 2026 online: रिजल्ट के बाद री-चेकिंग का रखें विकल्प
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संभावित अंकों का पहले से अंदाजा लगा लें। हर विषय के पेपर के आधार पर यह समझने की कोशिश करें कि रिजल्ट कैसा आ सकता है।
यदि किसी विषय में उम्मीद से कम अंक मिलते हैं, तो घबराने की बजाय री-चेकिंग या पुनर्मूल्यांकन का विकल्प अपनाया जा सकता है। बेहतर निर्णय के लिए अपने शिक्षकों से सलाह लेना भी फायदेमंद रहेगा।
12:51 PM, 27-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026 kab ayega: रिजल्ट से पहले रहें पॉजिटिव
आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने से पहले, उसके दौरान और उसके बाद छात्रों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है। यह समझना बेहद जरूरी है कि मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते।
रिजल्ट से पहले देश और दुनिया के सफल लोगों की कहानियां पढ़ें और उनके संघर्ष को जानें। इससे आपको समझ आएगा कि केवल अंक ही आपके करियर का फैसला नहीं करते। सकारात्मक सोच बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि सही निर्णय वही ले पाता है जो शांत और पॉजिटिव रहता है।
12:04 PM, 27-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026 Live: कब जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानें तारीख; पढ़ें लाइव अपडेट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं के रिजल्ट के दौरान जानकारी दी थी कि RBSE 12वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक घोषित किया जा सकता है।
इस वर्ष भी 12वीं की तीनों स्ट्रीम यानी, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी होने की संभावना है। बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।