सब्सक्राइब करें

Live

RBSE 12th Result 2026 Live: कब जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानें तारीख; पढ़ें लाइव अपडेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 27 Mar 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega Live Updates, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। दरअसल, कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित करते समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिया था कि 12वीं का परिणाम 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए आप को पंजीकृत करना होगा, ताकि पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी सबसे पहले मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको सूचित किया जाएगा।  

यहां क्लिक करके पंजीकरण करें..

यहां पढ़ें बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट लाइव

RBSE 12th Result 2026 live Rajasthan Board 12th intermediate result kab ayega rajeduboard rajasthan gov in
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:32 PM, 27-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने पूर्व में कहा था कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 31 मार्च को 12वीं के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी तक सटीक तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
02:12 PM, 27-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: कब मिलेगा री-चेकिंग का विकल्प

आरबीएसई 12वीं के छात्र रिजल्ट के बाद री-चेकिंग के विकल्प को ध्यान में रखें। बेहतर होगा कि वे पहले से ही यह अंदाजा लगा लें कि किस विषय में कितने अंक मिल सकते हैं और परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा था। यदि किसी विषय में अपेक्षा से कम अंक आते हैं, तो पुनर्मूल्यांकन (री-चेकिंग) के लिए आवेदन किया जा सकता है। सही निर्णय लेने के लिए छात्रों को अपने शिक्षकों से सलाह लेकर संभावित अंकों का आकलन पहले ही कर लेना चाहिए।
 
02:04 PM, 27-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: रिजल्ट पर उल्लिखित विवरण

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। इनमें रोल नंबर, छात्र के पिता और माता का नाम, विषयों के नाम, स्कूल का नाम, सैद्धांतिक (थ्योरी) और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल प्राप्तांक, कुल अंक, रिजल्ट का स्टेटस और डिवीजन जैसी डिटेल्स शामिल होती हैं। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है।
01:02 PM, 27-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online: रिजल्ट के बाद री-चेकिंग का रखें विकल्प

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संभावित अंकों का पहले से अंदाजा लगा लें। हर विषय के पेपर के आधार पर यह समझने की कोशिश करें कि रिजल्ट कैसा आ सकता है।

यदि किसी विषय में उम्मीद से कम अंक मिलते हैं, तो घबराने की बजाय री-चेकिंग या पुनर्मूल्यांकन का विकल्प अपनाया जा सकता है। बेहतर निर्णय के लिए अपने शिक्षकों से सलाह लेना भी फायदेमंद रहेगा।
 
12:51 PM, 27-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: रिजल्ट से पहले रहें पॉजिटिव

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने से पहले, उसके दौरान और उसके बाद छात्रों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है। यह समझना बेहद जरूरी है कि मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते।

रिजल्ट से पहले देश और दुनिया के सफल लोगों की कहानियां पढ़ें और उनके संघर्ष को जानें। इससे आपको समझ आएगा कि केवल अंक ही आपके करियर का फैसला नहीं करते। सकारात्मक सोच बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि सही निर्णय वही ले पाता है जो शांत और पॉजिटिव रहता है।
 
12:04 PM, 27-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 Live: कब जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानें तारीख; पढ़ें लाइव अपडेट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं के रिजल्ट के दौरान जानकारी दी थी कि RBSE 12वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक घोषित किया जा सकता है।

इस वर्ष भी 12वीं की तीनों स्ट्रीम यानी, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी होने की संभावना है। बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 
 
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed