सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंजतार, पिछले साल कब आया था? यहां पढ़ें लाइव

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 27 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

BSEB 10th Result 2026 LIVE Updates, Bihar Board High School Result Check at results.biharboardonline.com: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) इस सप्ताह कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
 
रिजल्ट जारी होने के बाद आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए आप को पंजीकृत करना होगा, ताकि पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी सबसे पहले मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको सूचित किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करना होगा।

बीएसईबी 10वीं के बच्चे यहां क्लिक कर पंजीकरण करें...

यहां पढ़ें आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट लाइव

Bihar Board 10th Result 2026 Live BSEB 10th Matric Result kab Ayega Check at results biharboardonline com
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:34 PM, 27-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि बिहार बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे मार्च में ही घोषित करेगा। पिछले वर्ष बोर्ड ने 29 मार्च को 10वीं के परिणाम घोषित किए थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजों की घोषणा 29 या 30 मार्च के आसपास की जा सकती है। हालांकि, तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
01:41 PM, 27-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026: पिछले साल कैसा रहा मैट्रिक रिजल्ट

पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को घोषित किया गया था। उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा था, जो काफी अच्छा माना गया।

टॉपर्स की बात करें तो साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 489-489 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 83.67% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67% दर्ज किया गया था।
01:08 PM, 27-Mar-2026

BSEB 10th Result: कब आयोजित हुई थी मैट्रिक परीक्षा?

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर कराई थी। परीक्षा खत्म होते ही बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है।

अब परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। 
12:21 PM, 27-Mar-2026

Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंजतार, पिछले साल कब आया था? यहां पढ़ें लाइव

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

पिछले साल की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया था। ऐसे में इस बार भी रिजल्ट इसी समय के आसपास जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed