सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Class 10th Result 2026 on Amar Ujala: Check BSEB 10 Matric Result Direct Link

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की वेबसाइट हुई स्लो, अब यहां देखें रिजल्ट, एक क्लिक में मिलेगी मार्कशीट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...
 

Bihar Board Class 10th Result 2026 on Amar Ujala: Check BSEB 10 Matric Result Direct Link
Bihar Board 10th Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Bihar board 10th Result Download Link: बिहार बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर स्लो हो जाता है। ऐसे में रिजल्ट देखने के विद्यार्थियों के पास एक वैक्लपिक और विश्वसनीय तरीका भी है। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...


81.79% विद्यार्थी सफल

प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने सफल परीक्षार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 81.79% पासिंग प्रतिशत को बिहार की बड़ी उपलब्धि बताया। टॉप-5 में 13 विद्यार्थियों का नाम शामिल है। वहीं, रैंक 6 से 10 तक कुल 26 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार टॉप-10 की सूची 149 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 10वीं में कुल उत्तीर्ण 81.79% विद्यार्थी उत्तीर्ण है। छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है।
 
विवरण संख्या
कुल उत्तीर्ण छात्र 6,01,390
कुल उत्तीर्ण छात्राएं 6,34,353
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी 12,35,743
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79%
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 4,43,723
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 4,75,511
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 3,03,103


 

इस बात का भी रखें ख्याल

आपका मोबाइल या लैपटॉप सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। खराब नेटवर्क की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी आ सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
 

Bihar Board 10th Result Out: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed