सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP Board 10th 12th Evaluation Will Complete Till 4 April; Check UPMSP Result Expected Date

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड ने साझा किया बड़ा अपडेट, चार अप्रैल तक पूरा होगा मूल्यांकन; कब आएगा रिजल्ट?

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ईद और राम नवमी की छुट्टी के कारण मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय (1 अप्रैल) तक पूरा नहीं हो सका। अब यह 4 अप्रैल तक पूरा होगा।
 

UP Board 10th 12th Evaluation Will Complete   Till 4 April; Check UPMSP Result Expected Date
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार

UP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले इसके लिए समय सीमा 1 अप्रैल निर्धारित की गई थी, लेकिन ईद-उल-फितर और राम नवमी की छुट्टी के कारण अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि परिणाम कब जारी होगा...?

Trending Videos

18 मार्च से शुरू हुआ था मूल्यांकन

बोर्ड ने 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित की थीं, जिसमें इस वर्ष लगभग 52 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था, जिसे पूरा करने का लक्ष्य 1 अप्रैल, 2026 तक रखा गया था। इस अवधि को अब 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद, बोर्ड परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू करेगा, जिसमें आमतौर पर 15 से 20 दिन लगते हैं।

Image

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम जारी होने की संभावित तिथि

पिछले रुझानों के आधार पर, उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 15 से 26 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। बोर्ड परिणामों के साथ-साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा।

एक साथ जारी होता है परिणाम

पिछले रुझानों को देखें तो बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी करता है। इस बार भी दोनों के कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी होने की उम्मीद है।

उत्तीर्ण अंक

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों भागों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुछ मामलों में, किसी एक विषय में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को अनुग्रह अंक दिए जा सकते हैं।

यदि छात्र असफल हो जाते हैं तो क्या होता है?

जो छात्र परीक्षा में असफल होंगे, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा। आवेदन प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी, जिससे छात्रों को एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बचने में मदद मिलेगी।

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। बिना किसी असुविधा के परिणाम देखने के लिए छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लेना चाहिए। पंजीकरण करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब रिजल्ट्स वाले पेज पर जाएं।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी (ईमेल, मोबाइल नंबर, नाम, रोल नंबर, बोर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed