सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board Session 2026-27 Start From Today; Online attendance mandatory, Free books will distribute

UP Board: यूपी बोर्ड का 2026-27 सत्र शुरू, ऑनलाइन दर्ज होगी हाजिरी, नए सेशन में बदले कौन से नियम?

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Session 2026-27: यूपी बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो गया है। परिषद के विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही प्रवेश, पंजीकरण और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
 

UPMSP UP Board Session 2026-27 Start From Today; Online attendance mandatory, Free books will distribute
यूपी बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Session 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत आज, बुधवार से हुई। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि कक्षा नौवीं से 12वीं तक का संचालन एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से किया जाए। नए सत्र की शुरुआत के साथ कई बदलाव भी किए गए हैं।

Trending Videos

ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

परिषद के विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही प्रवेश, पंजीकरण और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इस बार विशेष व्यवस्था के तहत सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। बोर्ड ने सख्त निर्देश दिया है कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश दिए हैं कि छात्रों के वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी, इसलिए इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

बहकावे में आकर महंगी किताबें न खरीदें

बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी के बहकावे में आकर अनाधिकृत या महंगी किताबें न खरीदें। अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों की सूची और निर्धारित दरें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

नौवीं-11वीं के लिए ये निर्देश

सचिव ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा वर्ष 2027 में कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के परीक्षा आवेदन से संबंधित समय सारिणी अलग से जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों का पंजीकरण और पूरा विवरण उसी दिन परिषद के पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed