सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Releases BSEB Matric Answer Key 2026, Students Can Raise Objections Till March 13

BSEB 10th Answer Key: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 13 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आधिकारिक आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए विंडो भी उपलब्ध करा दी है। विद्यार्थी 13 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
 

Bihar Board Releases BSEB Matric Answer Key 2026, Students Can Raise Objections Till March 13
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Board 10th Answer Key 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से सैद्धांतिक विषयों में शामिल 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के सही उत्तर छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी इस उत्तर कुंजी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।

Trending Videos

13 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति

बोर्ड के अनुसार, यह उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार की गई है। यदि किसी परीक्षार्थी या अन्य व्यक्ति को इसमें दिए गए उत्तरों को लेकर कोई आपत्ति या संदेह है, तो वे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 13 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है।

समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति या शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति दर्ज करनी है, उन्हें तय समय के भीतर ही अपनी चुनौती प्रस्तुत करनी होगी। आपत्तियां दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी objmatric.biharboardonline.com पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।


बोर्ड ने यह भी बताया है कि प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी उत्तर में बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है, तो संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड हर वर्ष देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में इस साल भी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक दोनों परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13,17,846 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जबकि मैट्रिक परीक्षा के लिए 15,12,963 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं। अब छात्रों को उत्तर कुंजी के बाद अपने परिणामों का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed