पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CA Foundation May 2026 Result Declared: Sakshi Jain Tops with 371 Marks

CA Foundation: सीए फाउंडेशन के नतीजे घोषित, साक्षी जैन ने 92.75% अंकों के साथ किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

Fri, 03 Jul 2026 11:34 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 03 Jul 2026 11:34 AM IST
सार

CA Foundation Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन मई के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार साक्षी जैन ने 92.75% अंकों के साथ टॉप किया है। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 20.09% रहा।

विज्ञापन
CA Foundation May 2026 Result Declared: Sakshi Jain Tops with 371 Marks
CA Foundation Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CA Foundation: इस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 14 से 20 मई 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 20.09% रहा, जबकि लगभग 18,124 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। साक्षी जैन ने 400 में से 371 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।

विज्ञापन

टॉपर्स को कितने अंक मिले?

सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा में नासिक की साक्षी जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 में से 371 अंक (92.75%) हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें देशभर के अभ्यर्थियों में शीर्ष स्थान दिलाया।

विज्ञापन


वहीं चंद्रपुर के अयानअब्बास अजानी ने 367 अंक (91.75%) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पुणे की राधा उन्मेष मुले ने 365 अंक (91.25%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रैंक उम्मीदवार का नाम शहर प्राप्त अंक प्रतिशत
1 साक्षी जैन नासिक 371/400 92.75%
2 अयानअब्बास अजानी चंद्रपुर 367/400 91.75%
3 राधा उन्मेष मुले पुणे 365/400 91.25%

 

लड़कों का पास प्रतिशत रहा अधिक

सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा में कुल 90,217 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें 46,798 पुरुष और 43,419 महिला अभ्यर्थी थे। परीक्षा में कुल 18,124 उम्मीदवार सफल रहे, जिससे कुल पास प्रतिशत 20.09% दर्ज किया गया।


लिंग के आधार पर देखें तो पुरुष उम्मीदवारों का प्रदर्शन महिलाओं की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा। कुल 9,769 पुरुष अभ्यर्थी सफल हुए और उनका पास प्रतिशत 20.88% रहा। वहीं 8,355 महिला उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की, जिनका सफलता प्रतिशत 19.24% दर्ज किया गया। परीक्षा देशभर के 609 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

लिंग परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सफल उम्मीदवार पास प्रतिशत
पुरुष 46,798 9,769 20.88%
महिला 43,419 8,355 19.24%
कुल 90,217 18,124 20.09%

स्कोरकार्ड में क्या-क्या देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड होने वाली मार्कशीट में ये जानकारियां दर्ज होंगी-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक


परीक्षा में पास होने के लिए क्या है नियम?

सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को केवल कुल अंक ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विषय में भी न्यूनतम प्रदर्शन करना होता है। ICAI के नियमों के अनुसार, हर पेपर में कम से कम 40% अंक और सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में सफल माना जाता है।

सीए फाउंडेशन, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स का पहला चरण है और इसे देश की सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की अकाउंटिंग, बिजनेस लॉ, गणितीय एवं विश्लेषणात्मक क्षमता तथा अर्थशास्त्र से जुड़ी बुनियादी समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Notifications सेक्शन में जाएं।
  • CA Foundation May 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
  • उम्मीदवार इसी पोर्टल के माध्यम से मेरिट लिस्ट भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed