पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Foundation May 2026 Result on July 3; Check Passing Criteria and Scorecard Download Steps

ICAI CA Foundation Result: कब आएगा सीए फाउंडेशन मई का रिजल्ट? जानें संभावित समय और स्कोरकार्ड डाउनलोड का तरीका

Thu, 02 Jul 2026 08:53 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

ICAI CA Foundation May 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया 3 जुलाई को सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
ICAI CA Foundation May 2026 Result on July 3; Check Passing Criteria and Scorecard Download Steps
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

ICAI CA Foundation May 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 3 जुलाई 2026 को सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट icai.org और caresults.icai.org पर जाकर देख सकेंगे। सीए फाउंडेशन की परीक्षा 14 मई से 20 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

किस समय जारी होगा रिजल्ट?

आईसीएआई ने आधिकारिक सूचना में बताया है कि परिणाम 3 जुलाई को दोपहर तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर पहले से तैयार रखें।

  • रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड होने वाली मार्कशीट में ये जानकारियां दर्ज होंगी-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
विज्ञापन

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को

  • प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • चारों पेपर मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक होना भी जरूरी है।

इसके अलावा पेपर-3 और पेपर-4 में नेगेटिव मार्किंग लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (0.25) अंक काटे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर Notifications सेक्शन में जाएं।
  • CA Foundation May 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
  • उम्मीदवार इसी पोर्टल के माध्यम से मेरिट लिस्ट भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed