पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Releases Academic Calendar 2026-27, UG and PG Classes to Begin on July 28

DU Academic Calendar: डीयू में कब शुरू होंगी यूजी-पीजी की कक्षाएं? आ गया शेड्यूल, नोट कर लें सभी जरूरी तारीखें

Thu, 02 Jul 2026 05:20 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

DU Academic Calendar 2026-27: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी। वहीं, सम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी, 2027 से शुरू होंगी।
 

विज्ञापन
Delhi University Releases Academic Calendar 2026-27, UG and PG Classes to Begin on July 28
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU Academic Calendar 2026-27: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, सेमेस्टर-I, III, V और VII की कक्षाएं 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) से शुरू होंगी। वहीं, सम सेमेस्टर (II, IV, VI, VIII) की कक्षाएं 1 जनवरी, 2027 से शुरू होंगी।

विज्ञापन

डीयू में ऑटम वेकेशन कब रहेगा?

विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार, 18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2026 तक ऑटम वेकेशन (शरद अवकाश) रहेगा। इसके बाद 26 अक्तूबर से नियमित कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू में यूजी-पीजी की प्रैक्टिकल और थ्योरी की परीक्षाएं कब होंगी?

अकादमिक कैलेंडर के अनुसार, 20 नवंबर 2026 से कक्षाओं का समापन, तैयारी अवकाश और प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं 4 दिसंबर 2026 से थ्योरी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

डीयू में विंटर वेकेशन कब से?

दिल्ली विश्वविद्यालय में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

देखें ऑड सेमेस्टर का शेड्यूल:

कार्यक्रम तिथि
कक्षाएं शुरू 28 जुलाई 2026 (मंगलवार)
ऑटम वेकेशन 18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2026
अवकाश के बाद कक्षाएं 26 अक्तूबर 2026 (सोमवार)
कक्षाओं का समापन, तैयारी अवकाश व प्रैक्टिकल परीक्षा 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
थ्योरी परीक्षाएं शुरू 4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार)
विंटर वेकेशन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026

 

दूसरे चरण का कार्यक्रम भी जारी

विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-II, IV, VI और VIII का शेड्यूल भी जारी किया है। ईवन सेमेस्टर का शेड्यूल इस प्रकार है-

 
कार्यक्रम तिथि
कक्षाएं शुरू 1 जनवरी 2027 (शुक्रवार)
मिड सेमेस्टर वेकेशन 21 मार्च से 28 मार्च 2027
अवकाश के बाद कक्षाएं 29 मार्च 2027 (सोमवार)
कक्षाओं का समापन, तैयारी अवकाश व प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अप्रैल 2027 (शुक्रवार)
थ्योरी परीक्षाएं शुरू 13 मई 2027 (गुरुवार)
समर वेकेशन 3 जून से 20 जुलाई 2027



विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि नए अकादमिक कैलेंडर को लागू करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का समर वेकेशन 20 जुलाई से बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed