पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NTA Under Fire Again: 67 UGC NET English Questions Allegedly Repeated from Previous Exam

NTA: एनटीए पर फिर उठे सवाल, क्या AI से बना समाजशास्त्र का पेपर? इंग्लिश पेपर में 67 प्रश्न दोहराने का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 10:10 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 02 Jul 2026 10:10 AM IST
सार

UGC NET 2026: यूजीसी नेट  2026 के इंग्लिश पेपर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों का दावा है कि 67 प्रश्न पुराने पेपर से दोहराए गए, जिसके बाद NTA की परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
NTA Under Fire Again: 67 UGC NET English Questions Allegedly Repeated from Previous Exam
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET 2026 Exam: नीट-पूजी पेपर लीक विवाद के बीच यूजीसी नेट 2026 के ओजी और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर अंग्रेजी प्रश्नपत्र में पूछे गए 150 सवालों में से 67 प्रश्नों के दो साल पहले के प्रश्नपत्र के जैसे होने का दावा किया है। वहीं समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र तैयार करने में एआई के इसीमाल और पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछने का आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन


एक्स पर एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि 50 फीसदी सवालों की वर्तनी में भयानक गलतियां हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

व्याकरण और अनुवाद की गंभीर गलतियां

एक्स पर पीएचडी स्कॉलर अंतरा चक्रवर्ती ने लिखा कि 30 जून को यूजीसी नेट के समाजशास्त्र का पेपर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किया गया है। एआई से तैयार पेपर में सवाल ऐसे रैंडम थिंकर्स और किताबों से पूछे गए, जिनका पाठ्यक्रम से दूर-दूर तक कोई लेनादेना नहीं है। यही नहीं, पेपर में 50 फीसदी सवालों की वर्तनी ही गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


व्याकरण भी बिल्कुल गलत प्रयोग किया गया है। उन्होंने लिखा है कि Ritzer को Putzer, social को oval, Parsons को Parsow, Ghurye को Ghunye, A R Desai को A K Desai, Nussbaum को Nusbaut लिखने के अलावा भी बहुत गलतियां है। हिंदी अनुवाद देखकर लग रहा है जैसे किसी पांच साल के बच्चे ने किया हो। जब छात्र सवाल ही नहीं समझ पाएंगे तो उसका जवाब कैसे देंगे।

अंग्रेजी में दो साल पहले के प्रश्नों जैसे होने का दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि इस साल अंग्रेजी पेपर में 150 प्रश्नों में से 67 प्रश्न दो साल पहले यानी 2024 के प्रश्नपत्र के जैसे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर एक में तर्क क्षमता और सामान्य ज्ञान पर आधारित 50 प्रश्न होते हैं। जो सभी उम्मीदवारों के लिए समान होते हैं। जबकि पेपर-दो में विषय से संबंधित 100 प्रश्न होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed