DRDO: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए डीआरडीओ की खास फेलोशिप, अंतिम तिथि नजदीक; जल्द करें आवेदन; वेतन 37 हजार तक
DRDO Fellowship 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस फेलोशिप के तहत उम्मीदवारों को रिसर्च में करियर बनाने का अवसर मिलेगा, साथ ही पार्ट-टाइम PhD करने का मौका भी मिल सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह ₹37,000 तक की फेलोशिप प्रदान की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DRDO: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (सीवीआरडीई), डीआरडीओ ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुसंधान (रिसर्च) के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं और देश की रक्षा तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं।
अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करेंगे
सीवीआरडीई में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को उन्नत युद्धक वाहनों, ऑटोमोटिव सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार तकनीक और कंप्यूटर आधारित रक्षा प्रणालियों से जुड़ी अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। यह फेलोशिप न केवल शोध के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि युवाओं को वैज्ञानिक कॅरिअर की मजबूत नींव रखने और रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी उत्कृष्ट अवसर देगी।
इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए भर्ती
इस भर्ती के अंतर्गत मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग आदि पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक डिग्री एवं वैध गेट स्कोर होना आवश्यक है। वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन दोनों स्तरों पर प्रथम श्रेणी के साथ एमई/एमटेक डिग्री भी मान्य होगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 28, 31 और 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया और लाभ
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 37,000 रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें एचआरए और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस फेलोशिप की प्रारंभिक अवधि दो वर्ष निर्धारित की गई है, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। विशेष रूप से, चयनित अभ्यर्थियों को फेलोशिप के दौरान पार्ट-टाइम पीएचडी करने का अवसर भी मिलेगा।
- उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
- इनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, गेट स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन या ईमेल, दोनों माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक लिंक tinyurl.com/mrmseswa पर विजिट किया जा सकता है।