पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions to ensure the benefits of schemes reach the needy.

Uttarkashi News: जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Thu, 02 Jul 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 02 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure the benefits of schemes reach the needy.
सीडीओ ने किया तीयां गांव में क्रांति क्लस्टर लेवल फैडरेशन की साबुन उत्पादन इकाई का शुभारंभ
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान धारी-कफनौल क्षेत्र में संचालित स्वरोजगार आधारित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी संचालन और जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने तीयां गांव में क्रांति क्लस्टर लेवल फैडरेशन की साबुन उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने एप्पल मिशन योजना के तहत विकसित सेब के बगीचों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि योजना से जिले में सेब उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है। इसके बाद तीयां गांव में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के सहयोग से रीप परियोजना की ओर से संचालित क्रांति क्लस्टर लेवल फेडरेशन की साबुन उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने हिमरौल गांव स्थित यमुना वैली प्रोडक्ट 3के ऑर्गेनिक आउटलेट का भी निरीक्षण किया। स्थानीय उत्पादों के संगठित विपणन से काश्तकारों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस मौके पर मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचसी बिष्ट, सहायक निदेशक डेयरी विकास पीयूष आर्य, सहायक निदेशक मत्स्य नितेश कुमार, खंड विकास अधिकारी विजेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed