{"_id":"6a465f5a76123d70c5005918","slug":"doctor-found-absent-at-veterinary-hospital-demand-to-withhold-salary-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-120874-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पशु चिकित्सालय में डॉक्टर मिलीं अनुपस्थित, वेतन रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पशु चिकित्सालय में डॉक्टर मिलीं अनुपस्थित, वेतन रोकने की मांग
Thu, 02 Jul 2026 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। राजकीय पशु चिकित्सालय डुंडा में डॉक्टर की लगातार अनुपस्थिति का मामला सामने आने पर ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चेतना अस्पताल में मौजूद नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को डॉक्टर से जल्द स्पष्टीकरण लेने और जांच पूरी होने तक उनका वेतन रोकने की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख परमार ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की ओर से पिछले कई दिनों से डॉ. चेतना की नियमित अनुपस्थिति की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। शिकायतों के आधार पर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में सामने आया कि डॉ. चेतना ने गत माह केवल 13 दिनों की उपस्थिति दर्ज की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पूरे महीने में केवल एक दिन ही अस्पताल आई थीं। यह भी जानकारी मिली कि उनका निवास देहरादून में है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी लेने पर पता चला कि डॉ. चेतना बिना पूर्व अनुमति और अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए सीवीओ को जल्द स्पष्टीकरण प्राप्त करने, मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक वेतन आहरण पर रोक की मांग की गई। संवाद