पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Lord Dhayeshwar Nag Devta appeared before the devotees.

Uttarkashi News: धयेश्वर नाग देवता ने दिए श्रद्धालुओं को दर्शन

Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Dhayeshwar Nag Devta appeared before the devotees.
नौगांव (उत्तरकाशी)। दारसौं गांव में स्थित प्राचीन मंदिर के गर्भ गृह में वर्षभर से विराजमान धयेश्वर नाग देवता बृहस्पतिवार को गर्भगृह से बाहर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
विज्ञापन

कफनौल, ठोलिंका, दारसौं, हिमरौल, सिमलसारी, गैर, गन्ना खेतु सहित ग्यारह गांव के लोग अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए दारसौं गांव पहुंचे। साथ ही नाग देवता को श्रीफल, चुनरी, हरियाली और धूप चढ़ा कर मन्नतें मांगी। देवता के पश्वा रामप्रकाश थपलियाल पर अवतरित धयेश्वर नाग देवता ने क्षेत्र वासियों को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

वहीं, विशेष पूजा के बाद देव डोली को कफनौल गांव के लिए विदा किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह पंवार ने बताया कि धयेश्वर नाग देवता के नाम से कफनौल, दारसौं और हिमरौल गांव में प्राचीन मंदिर हैं। जहां धयेश्वर नाग देवता बारी बारी से एक-एक वर्ष के लिए विराजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह पंवार, प्रधान मोनिका नौटियाल, सुभाष थपलियाल, अरविंद थपलियाल, बृजमोहन नौटियाल, माल चंद राणा, चंद्रमोहन पंवार, प्रीती राम, भरत राम बडोनी, धनीराम थपलियाल, दयाराम उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed