पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RSSB Releases Rajasthan CET Graduation Level 2026 Notification; Applications Open from July 4

RSMSSB: राजस्थान स्नातक स्तर की सीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, कितना लगेगा आवेदन शुल्क? जानें यहां

Thu, 02 Jul 2026 01:21 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 02 Jul 2026 01:21 PM IST
सार

RSMSSB CET Graduation Level 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा राज्य सरकार की विभिन्न स्नातक स्तर की भर्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
RSSB Releases Rajasthan CET Graduation Level 2026 Notification; Applications Open from July 4
RSMSSB - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने स्नातक स्तर की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य की विभिन्न अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं में भर्ती के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
सेवा का नाम पद का नाम
राजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवा प्लाटून कमांडर
राजस्थान इंजीनियरिंग अधीनस्थ सिंचाई सेवा पटवारी
राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा जूनियर लेखाकार
राजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा तहसील राजस्व लेखाकार
राजस्थान महिला सशक्तिकरण अधीनस्थ सेवा पर्यवेक्षक (महिला सशक्तिकरण)
राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवा पर्यवेक्षक
राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा उप-जेलर
राजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II
राजस्थान राजस्व (भूमि अभिलेख, भूमि प्रबंधन एवं उपनिवेशीकरण) अधीनस्थ सेवा पटवारी
राजस्थान पंचायती राज ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) जूनियर लेखाकार
राजस्थान जनजातीय क्षेत्र विकास राज्य एवं अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक (पुरुष/महिला) ग्रेड-II

कौन कर सकता है आवेदन?

स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी राजस्थान CET स्नातक स्तर 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन प्रक्रिया के दौरान उन्हें संबंधित विभागीय सेवा नियमों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करनी होगी। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें संबंधित भर्ती के मुख्य विज्ञापन में अलग से जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि 1 जनवरी 2027 को उसकी आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इतना लगेगा शुल्क

RSSB CET स्नातक स्तर 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क सामान्य श्रेणी तथा क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹600 निर्धारित किया गया है। वहीं, राजस्थान के नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को ₹400 शुल्क का भुगतान करना होगा। 
 

जानें कैसा रहेगा परीक्षा पैटर्न

राजस्थान CET (स्नातक स्तर) 2026 का आयोजन OMR (ऑफलाइन) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 300 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) निर्धारित की गई है। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का एक-तिहाई (1/3) भाग नकारात्मक अंकन के रूप में काटा जाएगा।

CET के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों की मुख्य भर्ती परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा तथा जहां आवश्यक होगा, प्रश्नपत्र द्विभाषी रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।


आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • SSO ID से लॉगिन करें। यदि SSO ID नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक शुल्क जमा करें।
  • "CET Graduation Level 2026" के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी को एक बार जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed