पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Skills and employability will be enhanced by providing practical training to the youth.

Sonipat News: युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर बढ़ाएंगे कौशल और रोजगार क्षमता

Thu, 02 Jul 2026 05:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jul 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Skills and employability will be enhanced by providing practical training to the youth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगराधीश सिमरन ने कहा कि युवाओं को देश की अग्रणी कंपनियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनके कौशल और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना लागू की है। इस योजना के तृतीय पायलट चरण का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।
नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक पात्र युवा तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी पहुंचाई जाए । अधिक से अधिक युवाओं का www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थानों व रोजगार कार्यालयों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं। पात्र युवाओं को योजना की जानकारी देने के साथ उनका ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीएससी, ग्राम सचिवों, सरपंचों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी योजना का प्रचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं को देश की अग्रणी कंपनियों में 6 से 9 माह की इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।
इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को प्रतिमाह नौ हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें 8100 रुपये केंद्र सरकार व 900 रुपये संबंधित कंपनी की ओर से दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को एकमुश्त 6000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी।
इस मौके पर जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति के सह सचिव एवं आईटीआई के प्राचार्य विक्रम सिंह, मेजर संजय श्योराण, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य प्रवेश सांगवान, जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार, एलडीएम सुनीता अरोड़ा, बिजली विभाग से एक्सईएन अश्वनी कौशिक मौजूद रहे।

सरकारी नौकरी और 12 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चे को नहीं मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत हाई स्कूल, सीनियर सेकेंडरी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफॉर्मा सहित स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त युवा आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एवं डिस्टेंस लर्निंग से अध्ययन कर रहे विद्यार्थी तथा नियमित स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के परिवार के किसी भी सदस्य की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार का कोई सदस्य स्थायी या नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed