{"_id":"6a4663c01a5c634c800f8e7e","slug":"special-help-centers-will-be-set-up-on-4th-and-5th-for-the-convenience-of-voters-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156340-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मतदाताओं की सुविधा के लिए 4 और 5 को स्थापित होगा विशेष सहायता केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मतदाताओं की सुविधा के लिए 4 और 5 को स्थापित होगा विशेष सहायता केंद्र
Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए एसआईआर के तहत लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में 4 और 5 जुलाई को विशेष सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि सहायता केंद्र दोनों दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। यहां मतदाता एसआईआर से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज, डिजिटाइजेशन, सत्यापन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग आवश्यक है। यदि किसी मतदाता को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या समस्या हो तो वह निर्धारित तिथियों पर सहायता केंद्र पहुंचकर आवश्यक सहायता और समाधान प्राप्त कर सकता है।