सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Boost Your Creative Power: Effective Tips to Spark Innovation Every Day

Creative Thinking: रचनात्मक सोच को विकसित में हो रही है मुश्किल? जानें ये कारगर तरीके और बढ़ाएं अपनी क्षमता

कैथरीन जैकब, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 11 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Creativity: अपनी रचनात्मकता को जगाना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ सरल और प्रभावशाली तरीके इसे विकसित करने में आपकी मदद कर सकते हैं। नीचे विस्तार से इस बारे में जान सकते हैं।

Boost Your Creative Power: Effective Tips to Spark Innovation Every Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Creativity: आज का दौर पूरी तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से प्रेरित है। ऐसे समय में, चाहे आप छात्र हों, पेशेवर हों या आम व्यक्ति, सफलता का सबसे असरदार तरीका रचनात्मकता बढ़ाना है। रचनात्मक सोच न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पेशेवर दुनिया और कंपनी की दीर्घकालिक सफलता में भी इसका बड़ा योगदान होता है। हालांकि, कई लोग अपनी रचनात्मक क्षमता का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाते। अगर आप भी उनमें से हैं, तो यह सोचने का समय है कि आप अपनी रचनात्मकता को कैसे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कुछ प्रभावी रणनीतियां और संकेत मददगार साबित हो सकते हैं।

Trending Videos

नए विचारों के लिए तैयारी करें

रचनात्मक सोच को विकसित करने के लिए नए प्रयोग करना, असफल होना और फिर प्रयास करना सामान्य है। इसके लिए जरूरी है कि आपका दिमाग हमेशा सक्रिय और ताजगी भरा रहे। इसके साथ ही, कोई भी नया विचार लागू करने से पहले थोड़ा समय सोच-विचार और तैयारी में बिताएं। इससे न केवल गलतियां कम होंगी, बल्कि परिणाम भी अधिक असरदार और संतोषजनक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटकने पर बदलाव करें

जब आप पूरी तरह तैयार हों, तो आप चार रचनात्मक संकेत आजमा सकते हैं। अगर आपको लगे कि आप किसी समस्या में अटक गए हैं, तो अपने प्रयास या दृष्टिकोण में बदलाव करें। समय-समय पर अपनी सोच को ताजा और सक्रिय बनाए रखें। जब आप पहले से अच्छा कर रहे हों, तो नई जानकारियों और दृष्टिकोणों को अपडेट करते रहें। और यदि किसी बड़े परिवर्तन की जरूरत महसूस हो, तो उससे डरें नहीं, साहस के साथ उसे आजमाएं।

सामान्य नियमों को दें चुनौती  

किसी समस्या को चुनें और उसके सबसे असामान्य या चरम समाधान की कल्पना करें। अपनी सोच के सामान्य नियमों और मान्यताओं पर सवाल उठाएं और सोचें कि उन्हें कैसे चुनौती दी जा सकती है। साथ ही, समस्या को समझने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को बदलकर देखें, जिससे नए और अनोखे विचार पैदा हों। ये रणनीतियां तब बहुत काम आती हैं, जब आप लंबे समय बाद अपनी सोच को फिर से सक्रिय करना चाहते हैं या नई प्रेरणा की जरूरत महसूस करते हैं।

पुराने तरीके दोबारा अपनाएं

कभी-कभी किसी चुनौती का सही समाधान अतीत में सोचे गए विचारों में छिपा होता है। ऐसे विचारों की एक सूची बनाना उपयोगी होता है, जिन्हें पहले लागू करने पर सफलता नहीं मिली, लेकिन अब हालात बदलने के बाद वे काम आ सकते हैं। इसके बाद, अनुभवी पेशेवरों से चर्चा करें और जानें कि कौन-से पुराने तरीके दोबारा अपनाए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया से न केवल आप पुराने अनुभवों का फायदा उठा सकते हैं, बल्कि नए और प्रभावी समाधान भी खोज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed