{"_id":"69b1576ed6e7946adc06ee2c","slug":"priya-won-the-poster-making-competition-held-at-the-nss-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150721-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएसएस शिविर में हुई पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में प्रिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएसएस शिविर में हुई पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में प्रिया ने मारी बाजी
विज्ञापन
गांव ठरू में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान ग्रामीणों को देहदान के प्रति जागरूक करती स्वयंसेविका
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। गांव ठरू में आयोजित जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की एनएसएस इकाई के शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रिया कश्यप और नारा लेखन में मुस्कान ने बाजी मारी। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
जीवीएम की एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में आयोजित शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रभातफेरी से की गई। प्रथम सत्र में संगोष्ठी में मुख्य वक्ता दधीचि देहदान समिति, नई दिल्ली के संयोजक जीपी तायल ने अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ जागरूक किया। छात्राओं ने नशा निषेध जागरूकता विषय तथा स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर निकाली। दोपहर बाद के सत्र में पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता हुई।
पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष की प्रिया कश्यप व बीए द्वितीय वर्ष की अनीशा प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की अनुराधा व बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष की लक्षिता द्वितीय और बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष की ईशा व बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की खुशी तृतीय रहीं।
Trending Videos