{"_id":"69b1561c6fecdbcbb100abfb","slug":"three-players-from-rai-university-won-medals-in-the-boxing-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150724-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुक्केबाजी चैंपियनशिप में राई विवि के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुक्केबाजी चैंपियनशिप में राई विवि के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी चैंपियनशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के मुक्केबाजों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देशभर के 262 विश्वविद्यालयों में चौथा स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 2 से 8 मार्च तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। आर्यन यादव ने स्वर्ण, अभी धनखड़ और प्रिंस छिक्कारा ने कांस्य पदक जीते। कोच डॉ. संदीप कुमार और संदीप लखी का खिलाड़ियों को तैयार करने में विशेष योगदान रहा।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग, शिक्षण व्यवस्था और खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण वातावरण का परिणाम है। विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल विज्ञान की सहायता से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के डीन प्रो. योगेश चंद्र, खेल निदेशक संजय सारस्वत व सहायक निदेशक चेतन शर्मा ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos