CBSE 12th Exam: पश्चिम एशिया में 12वीं की परीक्षा एक बार फिर 16 मार्च तक स्थगित, 14 को होगी स्थिति की समीक्षा
CBSE Postpones Class 12 Exams: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट में होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं 16 मार्च 2026 तक स्थगित कर दी हैं। छात्रों को नई तारीखों और अपडेट के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना हो
विस्तार
CBSE Class 12 Exam Postponed Middle East: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने यह कदम वहां की मौजूदा परिस्थितियों, छात्रों की मानसिक परेशानी और अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है। पहले ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को होने वाली थीं, लेकिन अब इन्हें 16 मार्च 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।
Important Update: Exams in Middle East Regions
— CBSE HQ (@cbseindia29) March 9, 2026
CBSE has issued an important update on Class XII exams in Middle East Regions
See the attached circular-5 for details: pic.twitter.com/2tBmIWh3FL
14 मार्च को होगी स्थिति की समीक्षा
सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों जैसे बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 16 मार्च 2026 तक स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय वहां की वर्तमान परिस्थितियों और छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
CBSE के नोटिस के अनुसार, बोर्ड 14 मार्च 2026 शनिवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और उसके बाद 16 मार्च से होने वाली बाकी परीक्षाओं की नई तारीखों का निर्णय लिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
सभी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं पारंपरिक पेन-एंड-पेपर तरीके से आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा का सत्र सभी केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने विद्यालयों से संपर्क में रहें और आगे की जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक घोषणाओं को देखें। यह नोटिस परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी किया गया था।
कमेंट
कमेंट X