Live
Post Budget Webinar Live: शिक्षा, नवाचार और महिलाओं की भागीदारी ही विकसित भारत की कुंजी; वेबिनार में बोले पीएम
{"_id":"69ae51a1d764c919ec02e078","slug":"post-budget-webinar-2026-live-pm-modi-discussing-on-education-skills-and-university-townships-2026-03-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Post Budget Webinar Live: शिक्षा, नवाचार और महिलाओं की भागीदारी ही विकसित भारत की कुंजी; वेबिनार में बोले पीएम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Post Budget Webinar 2026: शिक्षा मंत्रालय के पोस्ट-बजट वेबिनार की शुरुआत हो चुकी है। इस वेबिनार में देश के अलग-अलग हिस्सों से अनेक शिक्षाविद्, इंस्टीट्यूट हेड, हितधारक और छात्र भाग ले रहे हैं। वेबिनार में पीएम मोदी केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप जैसी घोषणाओं के क्रियान्वयन पर पर बात की। वेबिनार की थीम 'सबका साथ, सबका विकास: जन आकांक्षाओं की पूर्ति' रखी गई है।
शिक्षा मंत्रालय का पोस्ट बजट वेबिनार 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:18 AM, 09-Mar-2026
पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स पर क्या चर्चा हुई?
बजट में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने की घोषणा पर आईआईएससी के निदेशक गोविंद रंगराजन ने सेशन का संचालन किया। प्रो. रंगराजन ने कहा कि शोध और शिक्षा के क्षेत्र पर एआई का व्यापक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि वो समय दूर नहीं जब डिग्री की महत्ता उतनी नहीं होगी, जितनी कौशल और परिणाम की होगी।
11:10 AM, 09-Mar-2026
पीएम ने टूरिज्म और कल्चर को बढ़ावा देने पर मांगे सुझाव
पीएम मोदी ने कहा, 'टूरिज्म और कल्चर रोजगार के नए अवसर बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। जब किसी स्थान पर टूरिज्म बढ़ता है तो उस स्थान या शहर का सम्पूर्ण विकास बी तेज हो जाता है। भारत में ऐसे एतिहासिक स्थलों की कोई कमी नहीं है। लंबे समय से टूरिज्म देश के कुछ चुनिंदा स्थानों तक ही सीमित रह गया है। अब हमें देश के कोन-कोने में टूरिस्ट डेस्टीनेशन को नए सिरे से विकसित करने पर फोकस कर रहे हैं। साथियों आप सभी इस वेबिनार में भारत के टूरिज्म इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए हॉलिस्टिक अप्रोच पर जरूर चर्चा करें।'
11:01 AM, 09-Mar-2026
युवाओं के बीच अनुसंधान को प्रोत्साहित करने का आग्रह
उन्होंने संस्थानों से युवा विद्वानों के बीच प्रयोग और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया और कहा कि प्रतिभा को छोटे से छोटे कस्बों और गांवों में भी पहचाना और पोषित किया जाना चाहिए।10:59 AM, 09-Mar-2026
खेलों को भी महत्व देना जरूरी: पीएम मोदी
युवा शक्ति तभी राष्ट की शक्ति बनती है, जब वह स्वस्थ भी हो, अनुशासित भी हो और आत्मविश्वास से भरी हो, इसलिए पिछले कुछ वर्षों में खेलों को भी राष्ट्रीय विकास की एक महत्वपूर्ण धारा के रूप में देखा गया है। खेलो इंडिया जैसी पहलों ने देश में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को नई ऊर्जा दी है। देशभर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।
10:51 AM, 09-Mar-2026
STEM में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने की अपील
पीएम मोदी ने बताया कि स्टेम के विषयों (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) में रुचि रखने वाली बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इसे देश के लिए बहुत गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा, 'आज जब हम भविष्य की तकनीक के लिए तैयार हो रहे हैं, तो बहुत जरूरी है कि कोई भी बेटी अवसरों के अभाव में रुक न जाए। हमें महिलाओं के प्रतिभाग को बढ़ाने पर जोर देना होगा और ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जहां युवा शोधार्थियों को प्रयोग करने और नए आइडिया पर काम करने का पूरा अवसर मिले।'
10:34 AM, 09-Mar-2026
रीसर्च ड्रिवन लर्निंग पर जोर
पीएम मोदी ने वेबिनार में जुड़े अनेक शिक्षाविद् और एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस से उनके कैंपस को इंडस्ट्री कॉलेब्रेशन और रीसर्च ड्रिवन लर्निंग की दिशा में विकसित करने पर मंथन करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इससे छात्रों को रीयल वर्ल्ड एक्सपोजर मिलेगा और स्किल इकोसिस्टम और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 AM, 09-Mar-2026
एआई और ऑटोमेशन समेत इन विषयों पर फोकस बढ़ाने की जरूरत
पीएम मोदी ने एआई, ऑटोमेशन, डिजिटल इकोनॉमी और डिजाइन ड्रिवन मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों पर फोकस बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश में एजुकेशन को एम्पलॉयमेंट और एंटरप्राइसेज से जोड़ने के लिए लगातार काम हो रहा है। यूनिवर्सिटी टाउनशिप जैसे नए मॉडल्स में इसी अप्रोच का प्रतिबिंब है। आज भारत एवीजीसी सेक्टर (एनिमेशन, विजुउल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) को बढ़ावा दे रहा है। भारत इनोवेशन ड्रिवन इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा है।10:24 AM, 09-Mar-2026
करिकुलम का मार्केट की जरूरत के हिसाब से अपडेट रहना जरूरी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब बहुत आवश्यक है कि हमारे करिकुलम मार्केट की जरूरतों के हिसाब से अपडेटेड रहें। हमें हमारे एजुकेशन सिस्टम को रीयल वर्ल्ड इकोनॉमी से जोड़ने की प्रक्रिया को और तेज करनी होगी।10:22 AM, 09-Mar-2026
एजुकेशन सिस्टम को निरंतर अपडेट करना जरूरी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 'पिछले एक दशक में देश के माइंडसेट में बड़ा परिवर्तन आया है। भारत का हर युवा कुछ नया करना चाहता है। नई पीढ़ी का नया माइंडसेट देश की सबसे बड़ी ताकत है, उज्जवल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। इसे कैपिटलाइज्ड करने के लिए हमें अपने एजुकेशन सिस्टम को निरंतर अपडेट करना होगा। नई एजुकेशन पॉलिसी ने इसके लिए जरूरी बेस तैयार कर दिया है।'10:17 AM, 09-Mar-2026
कमेंट
कमेंट X