{"_id":"69ad2479bbf1528a140f769f","slug":"bhu-four-times-fewer-girls-in-engineering-one-and-half-times-more-in-stage-arts-and-dental-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: इंजीनियरिंग में लड़कियां 4 गुना कम, मंच कला-डेंटल में डेढ़ गुना ज्यादा; प्लेसमेंट में 20% ऑफर्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BHU: इंजीनियरिंग में लड़कियां 4 गुना कम, मंच कला-डेंटल में डेढ़ गुना ज्यादा; प्लेसमेंट में 20% ऑफर्स
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: बीएचयू में छात्राओं की आबादी छात्रों के मुकाबले डेढ़ गुना तक कम है। यह अंतर तब है जब कैंपस स्थित महिला महाविद्यालय की भी 2572 छात्राएं भी इसी 9000 के आंकड़े में शामिल हैं।
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Varanasi News: इंजीनियरिंग शिक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले चार गुना तक कम है, मगर मंच कला और डेंटल कोर्स में डेढ़ गुना तक ज्यादा है। 2025 में सभी आईआईटी की 18,188 सीटों में से 3664 छात्राओं ने अपना नामांकन कराया। वहीं, आईआईटी बीएचयू में यूजी, पीजी और पीएचडी तीनों कोर्स को मिलाकर कुल 9354 टेक्नोसेवियों में से 2018 छात्राएं हैं।
Trending Videos
दूसरी ओर आईआईटी बीएचयू में बीटेक की कुल सीटें 1528 हैं। इनमें से 1233 टेक्नोसेवियों के कैंपस प्लेसमेंट में 246 छात्राएं और 987 छात्र हैं। हालांकि, छात्र और छात्राओं के बीच का ये फर्क दूसरी आईआईटी में भी हैं। पूरे भारत की आईआईटी में छात्राओं की औसत संख्या छात्रों के मुकाबले 20 फीसदी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू और एमएमवी को मिलाकर भी छात्राएं डेढ़ गुना कम : बीएचयू में कुल 26 हजार विद्यार्थियों में से 16000 छात्र और 9000 छात्राएं हैं। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में छात्राओं की संख्या छात्रों से 22 गुना तक कम है। वहीं, दंत विज्ञान संकाय और संगीत एवं मंच कला एक ऐसा संकाय है। इसमें छात्राओं की संख्या छात्रों से भी ज्यादा है। दंत विज्ञान में 76 छात्रों के मुकाबले 106 छात्राएं हैं। वहीं मंच कला संकाय में 575 छात्राएं हैं।
पांच संकाय जहां न्यूनतम अंतर
- पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान — 63 छात्र और 47 छात्राएं।
- आयुर्वेद संकाय - 271 छात्र और 207 छात्राएं।
- दृश्य कला संकाय - 360 छात्र और 234 छात्राएं।
- शिक्षा संकाय - 457 छात्र और 226 छात्राएं।
- मेडिसीन - 750 छात्र और 520 छात्राएं।
पांच संकाय जहां सबसे ज्यादा अंतर
- संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय - 729 छात्र और 31 छात्राएं।
- विधि संकाय - 1100 छात्र और 215 छात्राएं।
- कृषि विज्ञान - 879 छात्र और 351 छात्राएं।
- कला संकाय - 4500 छात्र और 1350 छात्राएं।
- सामाजिक विज्ञान - 2137 छात्र और 539 छात्राएं।
कमेंट
कमेंट X