सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA: Institute of Chartered Accountants of India Declares Foundation and Inter Results

ICAI CA Result: सीए जनवरी सत्र के नतीजे घोषित, फाउंडेशन में लोगप्रिया पीपी टॉपर; इंटर में कन्हैया लाल अव्वल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 08 Mar 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

ICAI CA Results Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ICAI CA: Institute of Chartered Accountants of India Declares Foundation and Inter Results
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 8 मार्च को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

 
18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा के साथ ही संस्थान ने अखिल भारतीय मेरिट सूची, कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी आंकड़ों के अनुसार CA इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत 9.39% रहा, जबकि CA फाउंडेशन परीक्षा में 19.23% उम्मीदवार सफल हुए। संस्थान ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ग्रुप-I, ग्रुप-II और दोनों ग्रुप के लिए अलग-अलग घोषित किया है। 

सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 के टॉपर्स

रैंक नाम शहर रोल नंबर अंक प्रतिशत
AIR 1 कन्हैया लाल ऐलनाबाद 652015 508/600 84.67%
AIR 2 फातिमा शहजा के पेरिन्तल्मन्न 615232 504/600 84.00%
AIR 3 वान्या बंसल फरीदाबाद 573157 498/600 83.00%

 
सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 के टॉपर्स

रैंक नाम शहर रोल नंबर अंक प्रतिशत
AIR 1 लोगप्रिया पीपी मदुरै 778161 366/400 91.50%
AIR 2 खुशी सिकारिया मिदनापुर 767618 365/400 91.25%
AIR 3 हिबा पी कन्नूर 764885 361/400 90.25%
AIR 3 सुमन कार्की काठमांडू 766645 361/400 90.25%
AIR 3 राघव नरेश गुप्ता सूरत 809390 361/400 90.25%


ऐसे देखें रिजल्ट

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।
  • “CA Foundation / CA Inter Result January 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed