सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Board Exam 2026: Subject-wise Difficulty Level of Hindi, English, Maths, Science Papers

CBSE 10th Exam: 10वीं में किस विषय का पेपर रहा आसान, कहां छात्रों को हुई मुश्किल? जानें प्रश्न पत्रों का स्तर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Class 10 Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर के प्रश्नपत्र अधिकांशतः एनसीईआरटी आधारित और संतुलित रहे। छात्रों ने पेपर को आसान से मध्यम बताया। हालांकि, अंग्रेजी के अनसीन पैसेज और गणित के कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण रहे। गणित के पेपर का स्तर छात्रों और अभिभावकों के बीच बहस का मुद्दा रहा। 
 

CBSE Class 10 Board Exam 2026: Subject-wise Difficulty Level of Hindi, English, Maths, Science Papers
CBSE Board 10th Exams 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Class 10 Board Exam Analysis 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं आज, 7 मार्च तक संपन्न हो चुकी हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मुख्य विषयों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कंप्यूटर एप्लिकेशन के प्रश्नपत्र संतुलित रहे और अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित थे। छात्रों और शिक्षकों ने सामान्यतः इन पेपरों को आसान से मध्यम स्तर का बताया। आइए जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं के मुख्य विषयों की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र का स्तर कैसा रहा।

Trending Videos

संतुलित रहा हिंदी का पेपर 

हिंदी की परीक्षा 2 मार्च को आयोजित की गई। हिंदी विषय का पेपर संतुलित संरचना वाला था। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था, हालांकि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। अधिकांश प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से थे। हालांकि, कुछ छात्रों के अनुसार लेखन और व्याख्या से जुड़े प्रश्नों में थोड़ा सोचने की जरूरत पड़ी, लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय में अनसीन पैसेज ने छात्रों का माथा घुमाया

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 21 फरवरी को आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि 10-10 अंकों के अनसीन पैसेज दिए थे जिन्होंने कंफ्यूज किया। विद्यार्थियों ने कहा कि अनसीन पैसेज मुश्किल थे।

गणित को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया

17 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा के साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हुआ। पेपर के स्तर को लेकर छात्रों-अभिभावकों में सोशल मीडिया पर भी काफी बहस देखने का मिली। कई विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर संतुलित और एनसीईआरटी आधारित था, इसलिए उन्हें ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। वहीं कुछ छात्रों के लिए ट्रिग्नोमेट्री और सर्कल से जुड़े प्रश्न चुनौतीपूर्ण साबित हुए। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते विद्यार्थियों की पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। शिक्षकों के अनुसार पेपर का स्तर मध्यम था और अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।

विज्ञान का पेपर रहा मध्यम से आसान

25 फरवरी को 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। विज्ञान का पेपर मध्यम से आसान स्तर का और संतुलित बताया गया। प्रश्नपत्र में साइंस के सभी मुख्य विषय (भौतिक, रसायन एवं जीव) से प्रश्न शामिल थे, जिनमें वस्तुनिष्ठ (MCQ) एवं केस-आधारित प्रश्न भी थे। भौतिकी में न्यूमेरिकल्स ने छात्रों को परेशान किया। पूरे पेपर में कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर नहीं था और अधिकांश छात्र निर्धारित समय से पहले पूरा कर गए। कुल मिलाकर विज्ञान के पेपर को संतुलित और मध्यम कठिनाई का माना गया, जिससे विद्यार्थियों को न्यूनतम आश्चर्य हुआ।

सामाजिक विज्ञान रहा मध्यम

7 मार्च को सामाजिक विज्ञान (हिन्दी माध्यम) की परीक्षा के साथ 10वीं के सभी मुख्य विषयों की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। सामाजिक विज्ञान (हिन्दी माध्यम) का पेपर भी अधिकांश छात्रों को आसान से मध्यम लगा। प्रश्नपत्र को अधिकतर एनसीईआरटी पुस्तक आधारित बताया गया। प्रश्नपत्र 'पाठ्यक्रमानुसार सरल और संतुलित' था। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रश्न सरल थे और पेपर लंबा भी नहीं था, जिससे छात्रों को समय की कमी नहीं हुई। हालांकि, कुछ छात्रों का कहना था कि इतिहास के प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया, लेकिन कुल मिलाकर पूरा पेपर ठीक था।

कंप्यूटर एप्लिकेशन (सूचना प्रौद्योगिकी)

27 फरवरी को कक्षा 10 की कंप्यूटर अनुप्रयोग, सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय की परीक्षा हुई। कंप्यूटर एप्लीकेशन के प्रश्नपत्र का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम से आसान था। व्यक्तिपरक प्रश्न सीधे-सादे, अपेक्षित और हल करने में आसान थे। इनसे छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने का अच्छा अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed