Campus Diaries: DU यूजी प्रवेश के स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी, कंपार्टमेंट में पास छात्रों को भी मिलेगा मौका
DU UG Admission 2026: डीयू में सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 23 अगस्त से स्पॉट राउंड शुरू होगा। इसमें कंपार्टमेंट पास और 22 अगस्त तक दाखिला न पाने वाले छात्र शामिल हो सकेंगे। पहला सीट आवंटन 25 अगस्त को होगा और 29 अगस्त तक फीस जमा की जा सकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक में दाखिले के तीन राउंड संपन्न हो गए हैं। अब खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड होंगे। डीयू ने इन सीटों के लिए पहले स्पॉट राउंड की घोषणा की है। बारहवीं कंपार्टमेंट की परीक्षा में पास हुए छात्रों को भी खाली सीटों पर दाखिले का मौका मिल सकेगा, हालांकि उनका मिड एंट्री के समय डीयू में पंजीकरण किया होना अनिवार्य है।
डीयू यूजी एडमिशन का पहला स्पॉट राउंड कब शुरू होगा?
- पहले स्पॉट राउंड की शुरुआत 23 अगस्त को होगी।
- उसी दिन कॉलेज व कोर्स अनुसार खाली सीटों की जानकारी भी जारी की जाएगी।
- स्पॉट राउंड में छात्रों को सीट को अपग्रेड करने व दाखिले को वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा।
- इस राउंड में वही छात्र दाखिला पाने के योग्य होंगे, जिन्हें 22 अगस्त तक कहीं दाखिला नहीं मिल सका है।
स्पॉट राउंड में किन छात्रों को मिलेगा दाखिला?
डीयू ने स्पष्ट किया है कि 22 अगस्त रात 11:59 बजे तक जिन उम्मीदवारों का किसी कॉलेज में दाखिला नहीं हुआ है, वे स्पॉट राउंड में हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड से स्पॉट एडमिशन विकल्प चुनना होगा। उम्मीदवार केवल उन्हीं प्रोग्राम-कॉलेज संयोजनों का चयन कर सकेंगे, जिनमें उनकी श्रेणी के अनुसार सीटें रिक्त होंगी।
स्पॉट राउंड में सीट आवंटित होने के बाद उसे स्वीकार करना अनिवार्य होगा। आवंटित सीट स्वीकार नहीं करने पर उम्मीदवारों की दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की पात्रता समाप्त हो जाएगी और वह सीएसएएस यूजी 2026 की आगे की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
स्पॉट राउंड का सीट अलॉटमेंट कब होगा?
- स्पॉट एडमिशन राउंड में अपग्रेड और विथड्रॉ का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
- किसी स्पॉट राउंड में आवंटित सीट अंतिम मानी जाएगी और बाद के स्पॉट राउंड में इसे अपग्रेड नहीं किया जाएगा।
- उम्मीदवार 23 अगस्त को ही अपने डैशबोर्ड से स्पॉट राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- स्पॉट राउंड-1 का सीट आवंटन 25 अगस्त को होगा।
- छात्रों को 25 से 27 अगस्त तक सीट को स्वीकार करने का अवसर मिलेगा।
- फीस भुगतान की प्रक्रिया 29 अगस्त तक चलेगी।
सीट को अपग्रेड व वरीयताओं को व्यवस्थित कर सकेंगे
जिन छात्रों को सीट मिली है वह उसे अपग्रेड व अपनी वरीयताओं को 16 से 17 अगस्त रात 11:59 मिनट तक दोबारा व्यवस्थित कर सकेंगे। इसके बाद ईसीए, स्पोर्ट्स व वार्ड कोटा के दूसरे राउंड में सीट आवंटन के दूसरे राउंड की भी घोषणा की है। यह राउंड 19 अगस्त से शुरू होगा। इसमें आवंटित सीट को छात्रों को 20 अगस्त मध्यरात्रि तक स्वीकार करना होगा।
कमेंट
कमेंट X