फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI Releases CA Final November 2026 Mock Test Schedule, Series 1 Begins on September 9

ICAI Mock Test Schedule: सीए नवंबर परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी, 9 सितंबर से शुरू होगी सीरीज-1

Wed, 12 Aug 2026 05:32 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 12 Aug 2026 05:32 PM IST
सार

ICAI Mock Test Schedule 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नवंबर 2026 में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 और सीरीज-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली सीरीज 9 सितंबर से शुरू होगी, जबकि दूसरी सीरीज 23 सितंबर से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
ICAI Releases CA Final November 2026 Mock Test Schedule, Series 1 Begins on September 9
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

ICAI Mock Test Schedule: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली सीए फाइनल परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 और सीरीज-2 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईसीएआई द्वारा 10 अगस्त को जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन

9 सितंबर से शुरू होगी पहली सीरीज

आईसीएआई के अनुसार, मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 का आयोजन 9 सितंबर 2026 से किया जाएगा, जबकि सीरीज-2 की शुरुआत 23 सितंबर 2026 से होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी का वास्तविक अनुभव देने के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार भौतिक (Physical) और आभासी (Virtual) दोनों माध्यमों से इन मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

 

 सीरीज-1: 9 सितंबर से शुरू होंगे मॉक टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर विषय तिथि
पेपर 1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 9 सितंबर 2026
पेपर 2 फाइनेंशियल मैनेजमेंट 11 सितंबर 2026
पेपर 3 ऑडिट और एथिक्स 15 सितंबर 2026
पेपर 4 डायरेक्ट टैक्स 17 सितंबर 2026
पेपर 5 इंडायरेक्ट टैक्स 19 सितंबर 2026
पेपर 6 बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी 21 सितंबर 2026


सीरीज-2: 23 सितंबर से होगी दूसरी टेस्ट सीरीज

पेपर विषय तिथि
पेपर 1 फाइनेंशियल रिपोर्टिंग 23 सितंबर 2026
पेपर 2 फाइनेंशियल मैनेजमेंट 26 सितंबर 2026
पेपर 3 ऑडिट और एथिक्स 28 सितंबर 2026
पेपर 4 डायरेक्ट टैक्स 30 सितंबर 2026
पेपर 5 इंडायरेक्ट टैक्स 3 अक्तूबर 2026
पेपर 6 बिजनेस सॉल्यूशन व केस स्टडी 5 अक्तूबर 2026

48 घंटे के भीतर जारी होगी उत्तर कुंजी

आईसीएआई के अनुसार, मॉक टेस्ट के प्रश्न पत्र निर्धारित परीक्षा दिवस पर सुबह 9:30 बजे तक BoS नॉलेज पोर्टल और BoS एमटीपी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र प्रश्न पत्र डाउनलोड कर निर्धारित तीन घंटे की अवधि में उसे हल कर सकेंगे।

मॉक टेस्ट समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर संबंधित पेपर की उत्तर कुंजी (Answer Key) भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। छात्र उत्तर कुंजी की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और नवंबर 2026 में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा से पहले अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed