CBSE: 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, 53.08% बच्चे सफल; 2.75 लाख से अधिक विद्यार्थी ने दिया एग्जाम
CBSE 12th Supplementary Result 2026: सीबीएसई ने 12वीं पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 12 Supplementary: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पूरक (Supplementary) परीक्षा 2026 का परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट DigiLocker के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी है।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को DigiLocker पोर्टल पर जाकर अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और वे अपनी अंकतालिका डाउनलोड कर सकते हैं।
53.08% छात्रों ने पास की कम्पार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए कुल 2,91,576 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,75,287 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में 1,11,056 छात्र अपने अंकों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) के लिए शामिल हुए, जबकि 1,64,231 छात्र कम्पार्टमेंट श्रेणी के थे।
2.75 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
बोर्ड के अनुसार, कम्पार्टमेंट श्रेणी में शामिल छात्रों में से 53.08 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे। इस परिणाम के साथ बड़ी संख्या में छात्रों को अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिला है। सीबीएसई ने परिणाम डिजिलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए हैं, जहां छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए रजिस्टर्ड कुल उम्मीदवार | 2,91,576 |
| सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल हुए कुल उम्मीदवार | 2,75,287 |
| इम्प्रूवमेंट के लिए शामिल हुए उम्मीदवार | 1,11,056 |
| कम्पार्टमेंट कैटेगरी में शामिल हुए उम्मीदवार | 1,64,231 |
| कम्पार्टमेंट कैटेगरी में पास हुए उम्मीदवार | 53.08% |
स्कूलों को ईमेल पर भेजे जाएंगे परिणाम
सीबीएसई ने बताया कि स्कूल-वार परिणाम संबंधित स्कूलों के रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे। स्कूल, बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिपॉजिटरी से अपने छात्रों के डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज भी देख सकेंगे। वहीं, विदेशों में स्थित सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के छात्र भी डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम और डिजिटल अकादमिक दस्तावेज ले सकेंगे।
प्राइवेट छात्रों को डाक से मिलेंगे प्रिंटेड दस्तावेज
बोर्ड के अनुसार, नियमित छात्रों को उनकी प्रिंटेड मार्कशीट-सह-पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राइवेट अभ्यर्थियों को डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल दस्तावेज दिए जाएंगे, जबकि उनके प्रिंटेड दस्तावेज रजिस्टर्ड पते पर भेजे जाएंगे। हालांकि, दिल्ली ईस्ट और दिल्ली वेस्ट क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों से भी दस्तावेज ले सकेंगे। सीबीएसई ने कहा है कि परिणाम के बाद उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी अलग से जारी किए जाने वाले आधिकारिक सर्कुलर में दी जाएगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आप DigiLocker रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।
- CBSE Class 12 Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X