फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Exploring New Career Paths for the Next Generation: Find the Right Direction

Career Guidance: करियर को लेकर हैं उलझन में? अमर उजाला दिशा स्टार्स दिलाएगा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 05:23 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 26 Jul 2026 05:23 PM IST
सार

करियर चुनना आज के समय में छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में अमर उजाला दिशा स्टार्स विशेषज्ञों की मदद से विभिन्न करियर विकल्पों, कोर्स और भविष्य की संभावनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराएगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर करियर चुनने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

विस्तार

Career Guidance: एआई, हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी, साइकोलॉजी, डिजाइन और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़ रहे हैं लेकिन हर ट्रेंड हर स्टूडेंट के लिए सही नहीं है। बोर्ड, सीयूईटी और नीट जैसी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के नतीजों के बाद विद्यार्थियों के सामने अब केवल कॉलेज में दाखिला लेने का सवाल नहीं है।

विज्ञापन


कई स्टूडेंट अपनी पसंद का कॉलेज या कोर्स चुनने की तैयारी में हैं, वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्हें अपेक्षित रैंक या सीट नहीं मिली। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती ऐसा कोर्स और कॅरिअर चुनने की है, जो उनकी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुकूल हो। 

विज्ञापन

नई पीढ़ी के लिए खुल रहे हैं करियर के नए रास्ते

नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया के अनुरूप कॅरिअर चुन रही है। आर्टिफिशियल इंटलीजेंस, हेल्थकेयर, बॉयोटेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, चिप डिजाइन, साइकोलॉजी, डिजाइन, बिजनेस एनालिटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों ने नए अवसरों के दरवाजे खोले हैं। लेकिन किसी क्षेत्र की लोकप्रियता और उसमें सफल कॅरिअर बनाना दोनों अलग-अलग बातें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए एलएलएम अपने आप में कोई एक कॅरिअर नहीं, बल्कि एआई की एक टेक्नोलॉजी है। इसके आसपास एआई इंजीनियर, मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट, डाटा एनालिस्ट और एआई प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट जैसे कई कॅरिअर विकल्प उभर रहे हैं। वहीं हेल्थकेयर में केवल एमबीबीएस ही विकल्प नहीं है। एलाइड हेल्थ साइंस, फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, बायोटेक्नोलॉजी, पब्लिक हेल्थ और क्लीनिक रिसर्च जैसे कई क्षेत्रों में भी लगातार अवसर बढ़ रहे हैं।
इसी तरह टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और बिजनेस की बदलती जरूरतों - के कारण कई क्षेत्रों में विद्यार्थियों * की रुचि और अवसर दोनों बढ़ - रहे हैं।

इन कॅरिअर विकल्पों पर विद्यार्थियों की नजर

  • एआई: एलएलएम, डाटा,आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइस और एआई एप्लीकेशंस से जुडे कॅरिअर।
  • हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज: फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, साइकोथेरेपी, पब्लिक हेल्थ, क्लीनिकल रिसर्च और एलाइड हेल्थ साइंसेज जैसे विकल्प।
  • क्लाउड : डिजिटल सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्क और डाटा को सुरक्षित रखने वाले तेजी से महत्वपूर्ण होते कॅरिअर।
  • सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रानिक्स: वीएलएसआई, चिप डिजाइन, इनेबल्ड सिस्टम्स और इलेक्ट्रानिक्स मैनुफक्चरिंग से जुड़े नए अवसर।
  • ग्रीन टेक्नोलॉजी और सस्टेनिबिल्टी: रिन्यूवल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबीलिटी, क्लाइमेट टेक्नोलॉजी और सस्टेनबिल्टी मैनेजमेंट के कॅरिअर।
  • डिजिटल प्रोडक्ट, डिजाइन और बिजनेस: यूआई /यूएक्स, प्रोडक्ट डिजाइन, बिजनेस एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी मैनेटमेंट जैसे विकल्प।

अपनी रुचि के अनुरुप ही चुनें कॅरिअर

इन क्षेत्रों में संभावनाएं जरूर बढ़ रही हैं, लेकिन हर उभरता कॅरिअर हर विद्यार्थी के लिए सही नहीं होता। किसी विद्यार्थी की रुचि कोडिंग में हो सकती है, तो किसी की बायोलॉजी, रिसर्च, डिजाइन, कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट या साइकोलॉजी में। इसलिए कॅरिअर का फैसला केवल सोशल मीडिया ट्रेंड, आकर्षक सैलरी पैकेज, एमबीबीएस या इंजीनियरिंग की पारंपरिक सोच या दोस्तों की पसंद देखकर नहीं किया जाना चाहिए।

क्या एआई कॅरिअर के लिए बीटेक ही जरूरी है? क्या बीसीए, बीएससी, स्टेटिस्टिक्स या इलेक्ट्रानिक्स से भी टेक्नोलॉजी स्टेटिस्टिक्स में आगे बढ़ा जा सकता है? अगर नीट में अपेक्षित रैंक नहीं आई, तो हेल्थकेयर में और कौन-कौन से बेहतर स्टेटिस्टिक्स विकल्प हैं। सेमीकंडक्टर के लिए कौन-से कोर्सेज बेहतर हैं। कोर्स और कॉलेज चुनते समय फीस, पाठ्यक्रम और कॅरिअर विकल्प में किसे प्राथमिकता दी जाए। ऐसे सवालों का एक जैसा जवाब हर विद्यार्थी के लिए सही नहीं हो सकता।

इसी निर्णय को आसान बनाने के लिए अमर उजाला दिशा स्टार्स विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए फीस और वन बाई वन एक्सपर्ट कॅरिअर काउंसिलिंग उपलब्ध करा रहा है। इसमें विद्यार्थी अपनी रुचि, एकेडमिक प्रोफाइल, पसंद की स्ट्रीम, सीयूईटी स्कोर, नीट स्कोर और कॅरिअर लक्ष्य के आधार पर बेहतर कोर्स तथा कॉलेज के विकल्प को समझ सकते हैं। सही कॅरिअर केवल किसी ट्रेडिंग फील्ड का नाम चुनने से नहीं बनता। सही निर्णय तब बनता है, जब विद्यार्थी की रुचि, क्षमता और उपलब्ध अवसरों को एक साथ समझा जाए। आपके लिए कौन-सा कॅरिअर सही है। सही कॅरिअर और कोर्स तय करने से पहले एक्सर्ट से बात जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed