NEET UG Rank List: 595 अंक वाला टॉप पर, 182 वाला सबसे नीचे, MBBS दाखिले के लिए इस राज्य ने जारी की रैंक लिस्ट
NEET UG Merit List 2026: मिजोरम ने राज्य कोटा मेडिकल प्रवेश की पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 385 अभ्यर्थियों को सूची में जगह मिली है। 595 अंक वाले एच. माल्सावमदावंगज़ुआला पहले स्थान पर हैं। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Merit List 2026: देशभर में मेडिकल काउंसलिंग शुरू होने की तैयारी के बीच अलग-अलग राज्यों ने अपने स्टेट कोटा की प्रवेश प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में मिजोरम सरकार ने राज्य कोटा के तहत एमबीबीएस समेत विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
यह सूची NEET UG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। जिन उम्मीदवारों ने मिजोरम राज्य कोटा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रैंक देख सकते हैं।
मिजोरम ने जारी की पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
मिजोरम के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (टेक्निकल विंग) ने राज्य कोटा मेडिकल प्रवेश के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी है। यह सूची 24 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे तक जमा किए गए NEET UG 2026 स्कोरकार्ड के आधार पर तैयार की गई है।
इस मेरिट लिस्ट में कुल 385 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। सूची फिलहाल केवल NEET UG अंकों के आधार पर तैयार की गई है, इसमें किसी भी श्रेणी (कैटेगरी) का समायोजन नहीं किया गया है।
टॉप-3 अभ्यर्थियों की सूची
| रैंक | अभ्यर्थी का नाम | NEET UG 2026 अंक |
|---|---|---|
| 1 | एच. माल्सावमदावंगज़ुआला | 595 |
| 2 | लालमुआंकिमी सेलो रॉबर्ट लालथलामुआना | 541 |
| 3 | देबोरा लालथलामुआनी वीएल हमछुआना | 537 |
मेरिट लिस्ट कहां और कैसे देखें?
जिन उम्मीदवारों ने मिजोरम राज्य कोटा के तहत मेडिकल सीटों के लिए आवेदन किया है, वे निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट dhte.mizoram.gov.in पर जाकर पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में प्रत्येक उम्मीदवार को उसके NEET UG 2026 स्कोर के आधार पर रैंक दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अपनी स्थिति का आकलन कर सकते हैं।
दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट कब आएगी?
निदेशालय ने जानकारी दी है कि दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। इसमें नई जानकारी और आवश्यक संशोधन शामिल किए जा सकते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, पहली सूची का उद्देश्य उम्मीदवारों को यह समझने में मदद करना है कि राज्य कोटा की विभिन्न सीटों के लिए अन्य अभ्यर्थियों की तुलना में उनकी स्थिति क्या है।
किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश?
मिजोरम राज्य कोटा के तहत जारी यह मेरिट लिस्ट केवल एमबीबीएस तक सीमित नहीं है। इसके आधार पर निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
- एमबीबीएस (MBBS)
- बीडीएस (BDS)
- बीएचएमएस (BHMS)
- बीएएमएस (BAMS)
- बी.वी.एससी. एंड एएच (B.V.Sc & AH)
- बीपीटी (BPT)
मेडिकल काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहले से सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-
- NEET UG 2026 एडमिट कार्ड
- NEET UG रैंक लेटर
- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी का सीट आवंटन पत्र (जब जारी हो)
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
- वैध फोटो पहचान पत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- 4 से 5 पासपोर्ट आकार के हालिया फोटो
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे राज्य और एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी नई सूचना या संशोधित कार्यक्रम की जानकारी समय पर मिल सके।