CAT Exam 2026: कैट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, शुल्क में हुई बढ़ोतरी; कब से कर सकेंगे आवेदन? देखें शेड्यूल
CAT Notificaton 2026 OUT: कॉमन एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एमबीए में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवार 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस वर्ष परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT Notificaton 2026: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इस वर्ष CAT परीक्षा का आयोजन IIM इंदौर करेगा। परीक्षा नवंबर 2026 को देशभर के 170 से अधिक केंद्रों पर तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इस बार आवेदन शुल्क बढ़ाया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
कैट 2026 के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 45% निर्धारित की गई है। इसके अलावा, स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, प्रवेश के समय उन्हें सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्या से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें। इससे फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
कब जारी होगा प्रवेश पत्र?
CAT 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा, जिसके आधार पर उम्मीदवार विभिन्न IIM और अन्य प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।आधिकारिक सूचना पुस्तिका के अनुसार, अधिसूचना जारी होने के बाद CAT 2026 परीक्षा या भाग लेने वाले IIMs की प्रवेश प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को तय नियमों और प्रक्रिया के अनुसार अपनी तैयारी करने में सुविधा मिलेगी।
नोट करें तिथियां
| आयोजन | तारीख |
|---|---|
| CAT 2026 परीक्षा तिथि | 29 नवंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| परीक्षा शिफ्ट | 3 शिफ्ट |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 3 अगस्त 2026, सुबह 10:00 बजे |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 4 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड अवधि | 4 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | iimcat.ac.in |
आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी
CAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क में बदलाव किया गया है। इस बार सामान्य, ईडब्ल्यूएस और एनसी-ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 2,700 रुपये शुल्क देना होगा। पिछले वर्ष यह शुल्क 2,600 रुपये था। वहीं, एससी, एसटी और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,300 रुपये से बढ़ाकर 1,350 रुपये कर दिया गया है।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि पंजीकरण शुल्क वापसी योग्य (नॉन-रिफंडेबल) नहीं है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा।
कब तक रहेगी रिजल्ट और स्कोर की वैधता?
CAT 2026 का रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक CAT वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, रिजल्ट घोषित होने की सूचना उम्मीदवारों को SMS के माध्यम से भी भेजी जा सकती है।
CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार अपने CAT स्कोर का उपयोग विभिन्न IIMs और अन्य भाग लेने वाले मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए कर सकेंगे।