लॉजिकल रीजनिंग ओलंपियाड: एमसीक्यू परीक्षाओं में सफलता चाहिए? बचपन से विकसित करें ये जरूरी कौशल
Logical Thinking: अच्छी पढ़ाई का मतलब सिर्फ किताबें पढ़ना और उत्तर याद करना नहीं है। तार्किक सोच, पैटर्न पहचानने और समस्याओं को समझने जैसे कौशल छात्रों को स्कूल से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Critical Thinking Skills: विद्यार्थियों के लिए अच्छी पढ़ाई का मतलब केवल किताबी ज्ञान और उत्तर याद करना नहीं है। छोटी कक्षाओं से ही सही ढंग से सोचना, पैटर्न पहचानना, अंतर समझना और समस्याओं का तार्किक समाधान निकालना जैसी क्षमताएं विकसित होना भी बहुत जरूरी है। यही कौशल आगे चलकर स्कूली परीक्षाओं से लेकर लगभग हर एमसीक्यू आधारित परीक्षा में सफलता की मजबूत नींव बनता है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बच्चों में शुरुआती कक्षाओं से ही लॉजिकल रीजनिंग की आदत विकसित की जाए तो उनकी विश्लेषण क्षमता, एकाग्रता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास स्वाभाविक रूप से बेहतर होता है। यही कारण है कि आज अधिकांश ओलंपियाड, छात्रवृत्ति परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में लॉजिकल रीजनिंग को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है।
क्षमता को परखने का मिलेगा मौका
परीक्षार्थियों की इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026–27 के अंतर्गत लॉजिकिल रीजनिंग ओलंपियाड का आयोजन कर रहा है। यह केवल सही उत्तर चुनने की परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता, पैटर्न पहचानने की क्षमता और समस्या समाधान कौशल का राष्ट्रीय स्तर पर आकलन करने का मंच है। इस ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थी अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकेंगे और यह जान पाएंगे कि राष्ट्रीय स्तर पर उनकी तार्किक क्षमता का स्तर क्या है।
एआई बताएगा तैयारी की पूरी तस्वीर
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड इस वर्ष एआई आधारित स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को केवल अंक और रैंक ही नहीं, बल्कि एडवांस्ड एआई आधारित इंटेलीजेंट असेसमेंट रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रिपोर्ट हजारों प्रदर्शन मानकों के आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी का विस्तृत विश्लेषण होगी। इसमें विषयवार प्रदर्शन, कठिनाई स्तर के अनुसार विश्लेषण, उप-विषय आधारित रिपोर्ट, प्रश्न हल करने की प्रवृत्ति और व्यक्तिगत सुधार के सुझाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इससे विद्यार्थी अपनी आगामी तैयारी को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।
छोटी शुरुआत बड़ी तैयारी
चित्रों, आकृतियों, क्रम, तुलना, वर्गीकरण और तर्क आधारित प्रश्नों का नियमित अभ्यास बच्चों की सोचने की गति और सही निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है। यही कौशल आगे चलकर स्कूल की परीक्षाओं, विभिन्न ओलंपियाड, एप्टीट्यूड टेस्ट और लगभग हर एमसीक्यू आधारित परीक्षा में उनकी सफलता का आधार बनता है।
विद्यार्थियों को मिलेगा एआई डैशबोर्ड
सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए एआई डैशबोर्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर फ्री प्रैक्टिस सामग्री, मॉक टेस्ट और रियल-टाइम परफॉर्मेंस एनालिसिस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। वहीं टेक एंड एआई ओलंपियाड पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा, जबकि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं क्यूएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में होंगी।
पहले से अधिक सक्षम हुई एआई रिपोर्ट
अधिक प्रदर्शन मानकों और गहन विश्लेषण के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की विस्तृत और सटीक जानकारी प्राप्त होगी। इससे वे अपनी मजबूत और कमजोर विषय-वस्तुओं की पहचान कर सकेंगे तथा भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक लक्ष्यों के लिए बेहतर रणनीति बना सकेंगे।हर स्तर पर सम्मान, हर छात्र के लिए मौका
- सबसे बड़ा आकर्षण - चैंपियन अवार्ड
- टॉप-3 चैंपियन अवार्ड - विजेता छात्रों को एक अभिभावक के साथ यूरोपियन स्पेस सेंटर जाने का अवसर मिलेगा, जहां से शुरू होगी ग्लोबल एक्सपोजर की एक नई उड़ान।
आज ही करें अपने बच्चे की तार्किक सोच की मजबूत शुरुआत
यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा छोटी कक्षाओं से ही सोचने, समझने, विश्लेषण करने और सही निर्णय लेने जैसे जीवनभर काम आने वाले कौशल को विकसित करे तो अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026–27 उसके लिए एक बेहतरीन अवसर है।ये पुरस्कार भी मिलेंगे
- नेशनल लेबल : 21,000 रुपये + ट्राफी + सर्टिफिकेट
- स्टेट लेबल : 5,100 रुपये + ट्राफी + सर्टिफिकेट
- डिस्ट्रिट लेबल : मेडल + सर्टिफिकेट
- स्कूल लेबल : मेडल (क्लास टॉपर्स के लिए)
- हर प्रतिभागी के लिए : पर्टिसिपेशन सर्टिफिकेट
पात्रता
- कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी
- उपलब्ध विषय : इंग्लिश, मैथमेटिक्स, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, हिंदी, टेक एंड एआई
- पहले आएं और पहले पाएं ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने विद्यालय से संपर्क करें या क्यूआर कोड स्कैन कर आज ही पंजीकरण करें।