फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2027: Schedule Released for Class 10 and 12 Private Candidates

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शेड्यूल जारी, नोट करें अहम तिथियां

Sun, 26 Jul 2026 03:03 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 26 Jul 2026 03:03 PM IST
सार

UPMSP 10th-12th 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam 2027: Schedule Released for Class 10 and 12 Private Candidates
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

UPMSP: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट (व्यक्तिगत) अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार UP बोर्ड की 10वीं या 12वीं परीक्षा प्राइवेट छात्र के रूप में देना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त विलंब शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन

नोट करें तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य अंतिम तिथि
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026
₹100 विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026
विलंब शुल्क के साथ विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026
विवरणों की जांच (चेकलिस्ट सत्यापन) 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026
विवरणों में संशोधन की अवधि 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026
फोटोयुक्त नामावली जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

कितना है परीक्षा शुल्क?

UP बोर्ड 2027 में कक्षा 10वीं के प्राइवेट अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 706.50 निर्धारित किया गया है। वहीं, क्रेडिट सिस्टम के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 306.50 शुल्क देना होगा। यदि कोई छात्र अतिरिक्त विषय चुनता है, तो उसे प्रति विषय 206.50 अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।


कक्षा 12वीं तथा कृषि (Agriculture) और व्यावसायिक (Vocational) पाठ्यक्रमों में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 806.50 तय किया गया है। इन उम्मीदवारों को भी अतिरिक्त विषय के लिए प्रति विषय 206.50 शुल्क देना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 100 विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • प्राइवेट (व्यक्तिगत) उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भरें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
  • भरा हुआ आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क निर्धारित अग्रसारण (फॉरवर्डिंग) केंद्र में जमा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद और दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed