फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fierce clash in the Akhada again: Mahant Durga Das lashes out at Mahant Ravindra Puri and Hari Giri

अखाड़े में घमासान : महंत रवींद्र पुरी और हरि गिरि पर भड़के महंत दुर्गा दास, दुष्प्रचार का लगाया आरोप

Sun, 26 Jul 2026 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jul 2026 06:15 PM IST
सार

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के प्रमुख और अखाड़ा परिषद् के उपाध्यक्ष महंत दुर्गा दास ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी और महामंत्री हरि गिरि पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Fierce clash in the Akhada again: Mahant Durga Das lashes out at Mahant Ravindra Puri and Hari Giri
महंत दुर्गा दास, प्रमुख श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के प्रमुख और अखाड़ा परिषद् के उपाध्यक्ष महंत दुर्गा दास ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी और महामंत्री हरि गिरि पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रविंद्र पुरी और हरि गिरि के द्वारा लगाए गए आरोप बेहद अपमानजनक हैं। यह दोनों लोग संतों को जातियों में बांटकर संत समाज में फूट पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन




कहा कि सनातन धर्म में सिर्फ 13 अखाड़े ही हैं। इसके अलावा कोई अन्य अखाड़ा नहीं है, लेकिन अखाड़ा परिषद नए अखाड़ों को मान्यता देकर सनातन धर्म के विपरीत कार्य कर रहा है। आरोप लगाया कि हरि गिरि ने प्रयागराज में यमुना तट पर मौज गिरि आश्रम का निर्माण कराया है यह पंचायती अखाड़े की भूमि है। इसके पास बहुमंजिला इमारत का भी निर्माण कराया गया है। कहा कि इमारत और आश्रम हरित प्राधिकरण के नियमों के विपरीत बनाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। नदी के किनारे निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed