सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   IGNOU June 2026 TEE Exam Form Submission Begins at ignou.ac.in, check all details here

IGNOU June 2026 TEE: इग्नू टीईई जून परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, अप्रैल में इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 11 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

IGNOU June 2026 TEE Registration: इग्नू जून टीईई 2026 के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।

IGNOU June 2026 TEE Exam Form Submission Begins at  ignou.ac.in, check all details here
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

IGNOU June 2026 TEE: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म एंड परीक्षा (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को अपना 10 अंकों का नामांकन नंबर, जन्मतिथि, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

Trending Videos


बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
 

इग्नू टीईई फॉर्म भरना अनिवार्य

इग्नू द्वारा टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) साल में दो बार आयोजित किया जाता है  जून टीईई और दिसंबर टीईई। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है।

इस फॉर्म में छात्रों को अपने थ्योरी पाठ्यक्रम, प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट (यदि लागू हो) की जानकारी भरनी होती है। ध्यान रहे कि टीईई फॉर्म जमा किए बिना कोई भी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता, भले ही उसने सभी असाइनमेंट जमा कर दिए हों।

इतना लगेगा परीक्षा शुल्क

जून 2026 में आयोजित होने वाली IGNOU TEE के लिए परीक्षा शुल्क थ्योरी पाठ्यक्रमों के लिए 200 रुपये प्रति पाठ्यक्रम है। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 4 क्रेडिट तक के पाठ्यक्रमों पर 300 रुपये और 4 क्रेडिट से अधिक वाले पाठ्यक्रमों पर 500 रुपये शुल्क लागू होता है।

यदि उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो उन्हें फॉर्म जमा करने के लिए 1,100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है।

परीक्षा तिथियां

इग्नू की ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए जून 2026 TEE परीक्षा 1 जून से 15 जुलाई 2026 (संभावित) तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्टों में होंगी। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की शिफ्ट 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

कैसे भरें फॉर्म

  • सबसे पहले आप इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • अब TEE June 2026 Exam Form लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Enrollment Number और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आवश्यक कोर्स चुनें और विवरण भरें।
  • परीक्षा शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंट/PDF सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed