सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   MCC NEET PG 2025 Stray Vacancy Final Allotment Out; 2798 MD MS Seats Allocated

NEET PG 2025: नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का अंतिम आवंटन परिणाम जारी, 28 फरवरी तक करें रिपोर्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET PG 2025: एमसीसी ने नीट पीजी 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी किया है। कुल 2798 एमडी/एमएस सीटें आवंटित हुई हैं। रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है।
 

MCC NEET PG 2025 Stray Vacancy Final Allotment Out; 2798 MD MS Seats Allocated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NEET PG 2025 Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इस राउंड में कुल 2798 एमडी (MD) और एमएस (MS) सीटें आवंटित की गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

एडमिशन लेटर INTRAMCC पोर्टल से अनिवार्य

एमसीसी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें एमसीसी के INTRAMCC पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिशन लेटर जनरेट करना होगा। ऑफलाइन एडमिशन को मान्यता नहीं दी जाएगी और उसे शून्य एवं अमान्य माना जाएगा।

उम्मीदवारों को सीट कन्फर्म करने के लिए अलॉटमेंट ऑर्डर की प्रति और सभी आवश्यक मूल दस्तावेज संबंधित संस्थान में प्रस्तुत करने होंगे। संस्थान द्वारा एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी और INTRAMCC पोर्टल से एडमिशन लेटर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम तिथि 28 फरवरी

नीट पीजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के तहत एडमिशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

संशोधित अलॉटमेंट और सीटों में बदलाव

इससे पहले एमसीसी ने स्ट्रे वैकेंसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया था, जिसमें 2,799 सीटें आवंटित हुई थीं और 181 एमडी/एमएस सीटें रिक्त थीं। बाद में प्रोविजनल परिणाम जारी करते हुए कुल अलॉटेड सीटों की संख्या 2798 कर दी गई।

काउंसलिंग समिति ने अंतिम परिणाम से पहले नौ पीजी मेडिकल सीटें भी हटा दी थीं। इनमें से चार सीटें न्यायालयी मामलों के कारण, दो सीटें कॉलेजों द्वारा अधिक सीट भरने के कारण और दो सीटें संस्थानों द्वारा ऑफलाइन रिपोर्टिंग के चलते हटाई गईं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पीडीएफ सूची ध्यान से देखें और समय पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed