सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPSC CSE 2026 Portal Crashes on Last Day; 933 Vacancies, New Rule for Serving IAS IPS IFS

UPSC CSE 2026: अंतिम दिन वेबसाइट ठप, अभ्यर्थी परेशान; यूपीएससी को बढ़ानी पड़ी समय सीमा, अब 27 फरवरी तक मौका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CSE 2026: सिविल सेवा परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि पर यूपीएससी का आवेदन पोर्टल भारी ट्रैफिक के कारण ठप हो गया। इससे कई अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी के चलते यूपीएससी ने अब आवेदन के लिए अतिरिक्ति समय देते हुए समय सीमा को 27 फरवरी तक बढ़ा दिया है।
 

UPSC CSE 2026 Portal Crashes on Last Day; 933 Vacancies, New Rule for Serving IAS IPS IFS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UPSC CSE 2026 Last Date: संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in सिविल सेवा परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि पर अचानक ठप्प पड़ गई। देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा एक साथ फॉर्म भरने की कोशिश के कारण पोर्टल पर भारी दबाव पड़ा। कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए। इसके चलते आयोग ने समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 27 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह विस्तार भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 पर भी लागू होता है।

Trending Videos


सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में कुल 933 रिक्तियां भरी जानी हैं। आयोग ने पहले ही उम्मीदवारों को सलाह दी थी कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें, क्योंकि सर्वर पर अधिक ट्रैफिक के चलते तकनीकी समस्या आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया में आई दिक्कत

कई अभ्यर्थियों ने लॉगिन करने में धीमी गति और अस्थायी एक्सेस फेल होने की शिकायत की। आयोग का ऑनलाइन पोर्टल ही आवेदन जमा करने, वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करने, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क भुगतान का एकमात्र माध्यम है।

जिन उम्मीदवारों ने ओटीआर पूरा नहीं किया था, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना था, फिर लॉगिन कर सीएसई 2026 लिंक चुनना था। आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण के साथ फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। शुल्क भुगतान के बाद उम्मीदवारों को आवेदन की पुष्टि पेज डाउनलोड करना होता है।

चयन प्रक्रिया और पात्रता

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  • व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार (Personality Test)


साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य है।

पात्रता के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed