सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   AIBE 20 rechecking result Out; download scorecard at allindiabarexamination.com

AIBE 20 Rechecking Result: एआईबीई-20 पुनर्परीक्षा का रिजल्ट घोषित; इस लिंक से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Feb 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

AIBE 20 Rechecking Result: एआईबीई-20 पुनर्परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 20 rechecking result Out; download scorecard at allindiabarexamination.com
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

AIBE 20 Rechecking Result Out: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE XX) 2025 के पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर देख सकते हैं।

Trending Videos


एआईबीई 20 के पुनर्मूल्यांकन परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपना वैध लॉगिन आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कैप्चा दर्ज करना होगा। परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 जनवरी को जारी हुआ रिजल्ट

यह परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित हुई थी और मूल परिणाम 7 जनवरी 2026 को घोषित किए गए थे। अंतिम आंसर की जारी करते समय बोर्ड ने सभी सेटों से पांच-पांच प्रश्न निरस्त कर दिए थे, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया।

साथ ही, एआईबीई XXI की परीक्षा तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। तय शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी, 22 मई को प्रवेश पत्र जारी होंगे और 7 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों को मिलेगा प्रैक्टिस सर्टिफिकेट

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई 20) में कुल 2,51,968 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1,74,386 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इस प्रकार परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 69.21 फीसदी रहा। हालांकि तीन अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट प्राप्त नहीं हो सकी, इसलिए उनके परिणाम को गणना में शामिल नहीं किया गया।

बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एआईबीई प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (Certificate of Practice - COP) जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अपने संबंधित राज्य बार काउंसिल से इस प्रमाणपत्र की प्रति प्राप्त करनी होगी, जिसके बाद वे विधि व्यवसाय में औपचारिक रूप से प्रैक्टिस कर सकेंगे।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे "Rechecking Result AIBE-XX" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना वैध यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कैप्चा दर्ज करें।
  • लॉगिन बटन दबाते ही स्क्रीन पर AIBE 20 री-चेकिंग परिणाम की स्थिति दिखाई देगी।
  • भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed