सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS Professional Result 2025 out, Executive Results to Be Announced at 2 PM

ICSI: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, एग्जीक्यूटिव के नतीजे दोपहर दो बजे होंगे घोषित

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Feb 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

CS Professional Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थियों की नजर दोपहर 2 बजे घोषित होने वाले सीएस एग्जीक्यूटिव परिणाम पर टिकी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

ICSI CS Professional Result 2025 out, Executive Results to Be Announced at 2 PM
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

ICSI CS Dec Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Trending Videos


संस्थान के अनुसार, सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा के परिणाम भी आज ही दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 दिसंबर तक हुई परीक्षा

सीएस दिसंबर 2025 सत्र के परिणाम अभ्यर्थी 17 अंकों की पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज कर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएं 22 से 29 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

 
आयोजन तारीख
सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा तिथियां 22-29 दिसंबर, 2025
सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा तिथियां 22-29 दिसंबर, 2025
सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परिणाम तिथि 25 फरवरी 2026 (दोपहर 2:00 बजे)
सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परिणाम तिथि 25 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे)

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट icsi.icsiexams.edu पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ साइन इन करें।
  • लॉगिन के बाद “Executive Programme (Syllabus 2022) / CS Professional (Syllabus 2017)/CS Professional (Syllabus 2022)” में से अपनी संबंधित परीक्षा का चयन करें।
  • दिए गए बॉक्स में अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें और “Get Result” बटन पर क्लिक करें।
  • सही जानकारी दर्ज करने के बाद CS दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed