CBSE 10th Result 2026: बोर्ड की वेबसाइट पर चेक नहीं कर पा रहे रिजल्ट? यहां जानें मार्कशीट देखने के पांच तरीके
CBSE 10th Result 2026 cbse.gov.in, marksheet from umang gov in: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker, UMANG App आदि प्लेटफॉर्म्स की मदद से देखा जा सकता है। कई विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे में यहां जो तरीके बताए जा रहे हैं, उनकी मदद से आप अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
विस्तार
इसके अलावा, छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल भी उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रिजल्ट देखने के लिए अपार आईडी जरूरी है? आइए रिजल्ट देखने के सभी पांच तरीकों को समझें और जानते हैं कि क्या अपार आईडी न होने के कारण आपको कोई परेशानी हो सकती है?
शिक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है अपार आईडी
शिक्षा विभाग की हालिया जानकारी के अनुसार, अपार आईडी शिक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए बिल्कुल अनिवार्य ही है। विद्यार्थियों के पास रिजल्ट देखने के कई तरीके मौजूद हैं। ऐसे में अपार आईडी की अनिवार्यता नहीं है।
यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 1.47 लाख बच्चों की आई कंपार्टमेंट, अब इनके पास क्या विकल्प?
फिर अपार आईडी की क्या आवश्यकता?
सीबीएसई ने परीक्षा पंजीकरण और रिकॉर्ड रखने के दौरान अपार आईडी का उपयोग शुरू किया है, लेकिन इसका उपयोग मुख्य रूप से प्रशासनिक कामों के लिए किया जाता है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी अपार आईडी बनाएं या उसे DigiLocker से लिंक करें।
APAAR ID क्या है?
अपार आईडी का मतलब Automated Permanent Academic Account Registry ID होता है। यह भारत सरकार की डिजिटल शिक्षा पहल का हिस्सा है, जिसे एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) के माध्यम से लागू किया गया है। इसके जरिए हर छात्र को एक यूनिक डिजिटल आईडी दी जाती है, जिसमें उसके सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं। यह आईडी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू की गई एक पहल है।
इन पांच तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने अंक कई आसान तरीकों से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट, DigiLocker और UMANG एप जैसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर छात्र SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पांच तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से (cbse.gov.in, results.cbse.nic.in)
- डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर (results.digilocker.gov.in)
- उमंग एप के जरिए (umang.gov.in)
- एसएमएस के माध्यम से
- आईवीआरएस (कॉल के जरिए)
इन सभी माध्यमों को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र आसानी से और जल्दी अपना रिजल्ट देख सकें।

कमेंट
कमेंट X