सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

MP Board 10th Result 2026 Live: बेटियों का जलवा, कुल 73.42% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण, यहां देखें अपना रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 15 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

MPBSE MP Board 10th Result 2026 release, Check  Marksheet Toppers list at mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। छात्र अब अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in: विद्यार्थी बिना रुकावट यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं...

यहां  एक क्लिक में  देखें  अपना रिजल्ट
 
एमपी बोर्ड बारहवीं रिजल्ट लाइव अपडेट यहां देखें...

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 13 फरवरी से 06 मार्च 2026 के बीच आयोजित 10वीं की परीक्षा का परिणाम आज 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से घोषित किया गया। इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% रहा है, जबकि स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 26.38% दर्ज किया गया। 

MPBSE MP Board 10th Result 2026 declared Live Check result marksheet toppers list at mpbse.nic.in DigiLocker
MP Board 10th Result 2026 live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:41 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026:ये जिला रहा अव्वल

03:36 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026:अनूपपुर जिला रहा अव्वल

एमपी बोर्ड 10वीं के इस साल के परिणामों में अनूपपुर जिला नियमित छात्रों के पास प्रतिशत के मामले में पूरे प्रदेश में शीर्ष पर है। जहां कुछ जिलों में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक का स्कोर हासिल किया है, वहीं प्राइवेट छात्रों के रिजल्ट में काफी अंतर देखने को मिला है। यहां
02:25 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026: ऐसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड का चयन करें।
  • अब MP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
  • यहां अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।


एक क्लिक में ऐसे देखें रिजल्ट...
 

02:17 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th Result: पूरक के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा (Second Chance Exam) का आयोजन किया जाएगा, जो अधिक लचीला और छात्र-हितैषी है।
02:12 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026: उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या

इस वर्ष कुल 2,89,693 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, लेकिन इस वर्ष किसी भी विद्यार्थी का परिणाम पूरक (Supplementary) घोषित नहीं किया गया है।
02:05 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026: अनूपपुर और अलीराजपुर जिले रहें आगे

परिणामों के विश्लेषण में जिलों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत वाले जिलों की सूची इस प्रकार है:
  • प्रथम: अनूपपुर जिला (93.85% सफलता)
  • द्वितीय: अलीराजपुर जिला (92.14% सफलता)
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026: मार्कशीट में क्या चेक करें?

अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि की स्पेलिंग का मिलान अपने आधार कार्ड या अन्य आधिकारिक दस्तावेजों से करें।सभी विषयों के नाम सही हैं या नहीं? साथ ही, प्रत्येक विषय के प्राप्तांकों (Marks) का योग कुल अंकों से मेल खा रहा है या नहीं, इसकी गणना दोबारा करें। इसके अलावा पास या फेल चेक करें।

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी टॉपर लिस्ट देखें:
01:00 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026: मेरिट लिस्ट में कितने विद्यार्थी हैं?

मध्य प्रदेश हाई स्कूल रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट में इस बार 235 छात्राओं और 143 छात्रों ने जगह बनाई है। कुल मिलाकर 378 स्टूडेंट्स टॉप पर रहे हैं। जिनमें लड़कियां लड़कों से ज्यादा हैं।

MP Board 10th Result Direct Link
01:00 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026:  पूरक परीक्षाफल नहीं

इस वर्ष 2026 में मुख्यमंत्री ने किसी भी स्टूडेंट का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है। क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अुरूप इस साल से पूरक परीक्षा की जगह दोबारा से पेपर लिए जाएंगे।

MP Board 10th Result Direct Link
12:51 PM, 15-Apr-2026

MP Board 10th result 2026: दोबारा एग्जाम कब होंगे?

एमपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में इस साल जो स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। अगर वो फिर से पेपर देना चाहते हैं, तो उन्हें दोबारा से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार इन छात्रों के दोबारा एग्जाम मई में हो सकते हैं।


MP Board 10th Result Direct Link
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed