सब्सक्राइब करें

CBSE 10th Result 2026 live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार, जानें कब हो सकता है जारी; पढ़ें लाइव अपडेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 15 Apr 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

CBSE Class 10th result 2026 live updates, results.cbse.nic.in, digilocker: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है। पहले CBSE हर साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई महीने में एक साथ घोषित करता था, लेकिन इस बार 10वीं के नतीजे जल्दी जारी होने की उम्मीद है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने स्कोर देखने के लिए कई प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जा सकते हैं।
 

CBSE 10th result 2026 Live Know Date time How to Check result online at results cbse nic in digilocker
CBSE 10th Result 2026 Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:12 AM, 15-Apr-2026

CBSE Class 10th Result 2026: पिछले साल नोएडा रीजन के आंकड़े

पिछले साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं परीक्षा में नोएडा रीजन से कुल 1,70,111 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,50,795 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 89.41% रहा। इसमें 1,00,397 लड़कों में से 87,722 पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 87.38% रहा, वहीं 68,261 छात्राओं में से 63,073 पास हुईं और उनका पास प्रतिशत भी लगभग 87.38% रहा।
09:52 AM, 15-Apr-2026

CBSE 10th Result 2026: पिछले साल 10वीं में कितन बच्चे हुए पास?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अनुसार पिछले साल 10वीं कक्षा में 93.66% छात्र पास हुए थे, और 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 92.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 
 
09:12 AM, 15-Apr-2026

CBSE Class 10th Result: कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे, इसके अलावा वे DigiLocker और डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे, वहीं UMANG ऐप पर आए एक अपडेट के अनुसार CBSE 10वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना जताई गई है।
 
08:45 AM, 15-Apr-2026

CBSE Board Class 10th Result: उमंग ऐप करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट उमंग ऐप पर जारी किया जाएगा, इसलिए छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देखने के लिए umang.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या  उमंग ऐप डाउनलोड करके वहां से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
05:37 PM, 14-Apr-2026

CBSE Board Class 10th Result 2026: कब हुई परीक्षा

CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में ली गई थीं, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया था।
05:23 PM, 14-Apr-2026

CBSE 10th Result 2026: क्या बोर्ड टॉपर लिस्ट करेगा जारी?

सीबीएसई बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। संभावना है कि बोर्ड इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसका मकसद छात्रों के बीच बेवजह की प्रतिस्पर्धा को कम करना है। हालांकि, कुछ स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:35 PM, 14-Apr-2026

MP Board Class 10th Result 2026: मार्कशीट में उल्लेखित विवरण

  • छात्र का नाम
  • स्कूल का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • विषय का नाम
  • विषय कोड
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • ग्रेड
  • कुल प्राप्त अंक
  • पात्रता स्थिति
  • उत्तीर्ण विभाजन
03:19 PM, 14-Apr-2026

CBSE 10th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई के आसपास सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिल सके।
03:03 PM, 14-Apr-2026

डिजिलॉकर पर आया बड़ा अपडेट

रिजल्ट जारी होने से पहले डिजिलॉकर (DigiLocker) प्लेटफॉर्म पर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इस अपडेट के अनुसार, सीबीएसई 10वीं के नतीजे जल्द ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
01:30 PM, 14-Apr-2026

CBSE 10th Result 2026 Live: क्या कल जारी होगा रिजल्ट?

सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2026 के बारे में अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट चेक करें, क्योंकि अंतिम पुष्टि आने के बाद ही सही तारीख पता चलेगी।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed