MP Board Result: बोर्ड की वेबसाइट नहीं कर रही काम? अमर उजाला पर देखें मार्कशीट, एक क्लिक में मिलेगा रिजल्ट
MP Board Result 2026 Website Link: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज 15 अप्रैल 2026 को जारी हो चुका है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर आसान स्टेप्स में रिजल्ट देख सकते हैं। अगर आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो अभी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
10वीं के छात्र यहां देखें रिजल्ट...
12वीं के छात्र यहां देखें रिजल्ट....
विस्तार
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित हो चुके हैं। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट के जरिए बेहद आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण अक्सर आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने में परेशानी होती है। अगर आप इस तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- MP Board 10th Result 2026 या MP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
- मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं और अपनी कक्षा चुनकर रिजल्ट देख सकते हैं।
मार्कशीट में होती है ये जानकारी
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। यह मार्कशीट अस्थायी होगी। मूल अंकतालिका छात्रों को बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
आगे के विकल्प
यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, या फेल हो जाता है तो वह द्वितीय परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकता है। एमपी बोर्ड के द्वारा हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक और हाईस्कूल की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। बेहतर अंक को अंतिम माना जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की संभावना रहती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से पंजीकरण कर लें, ताकि बिना किसी परेशानी के समय पर अपना परिणाम देख सकें।

कमेंट
कमेंट X