सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MP Board 10th Topper List 2026 out now; Check Pass Percentage, Topper's Name and Passing Marks

MP Board 10th Topper List 2026: एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी, यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

MP Board 10th Topper List 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, बालक और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ ही 10वीं की टॉपर लिस्ट भी जारी की है।

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें...
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें...

 

MP Board 10th Topper List 2026 out now; Check Pass Percentage, Topper's Name and Passing Marks
MP Board 10th Topper List 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

MP Board 10th Topper List 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं के लाखों अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा का परीक्षा फल प्रकाशित कर दिया है। विद्यार्थी अब यहां क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी है। मेरिट सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने  जगह बनाई, इनमें 235 छात्राएं और 143 छात्रों के नाम शामिल हैं।

Trending Videos


नतीजे घोषित होने के बाद यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि एमपी बोर्ड 10वीं में किसने टॉप किया? अगर आपके मन में यही सवाल कौंध रहा है तो आप एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 मार्च को खत्म हुईं परीक्षाएं

10वीं कक्षा में गुनौर, पन्ना की कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड ने नतीजों की घोषणा जल्दी की है।

MP Board Class 10th Passing Marks: कक्षा 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने अनिवार्य हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक लाने में असफल रहता है, तो उसे फेल माना जाएगा। पास होने के लिए या अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

MP Board 10th Topper List: एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर

रैंक नाम प्राप्तांक जिला
1 प्रतिभा सिंह सोलंकी 499 गुनौर, पन्ना
2 अक्षरा घोडेश्वर 498 छटेरा, बालाघाट
2 अभय गुप्ता 498 सीधी
3 योगेंद्र सिंह परमार 497 ब्यौहारी, शहडोल
3 अनन्या वर्मा 497 सीधी
3 शिवम बोपचे 497 बालाघाट
3 अर्जुन सिंह राजपूत 497 गुनौर, पन्ना
3 अवनीश कुमार नाई 497 सिंगरोली
3 हिमांशी धाकड़ 497 भोपाल
3 निकिता फरकासे 497 छिंडवाड़ा

एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट यहां देखें...

MP Board 10th Result 2026 Download: ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
  • अब 10वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।


या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर पहुंच सकते हैं और अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed